विज्ञापन

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर नजर आए कार्तिक आर्यन, जानें क्या है वजह शूटिंग या सफर?

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास इन दिनों कार्तिक आर्यन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. अपकमिंग फिल्म नागजिला की शूटिंग देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर नजर आए कार्तिक आर्यन, जानें क्या है वजह शूटिंग या सफर?
लक्ष्मी मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी फैन्स की भीड़

कार्तिक आर्यन का नाम भी अब बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हो चुका है. जिनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेकरार रहते हैं. जिन्हें देखने के लिए नजरें एक जगह ठिठक जाती हैं, गाड़ियों के पहिए थम जाते हैं और कुछ पलों के लिए रोज की भागमभाग भी ठहर सी जाती है. ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास नजर आता है. जहां कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म नागजिला की शूटिंग जारी है. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है. और, जिसे कार्तिक आर्यन की एक झलक दिख जाती है. वो उसे सोशल मीडिया पर शेयर किए बिना नहीं रह सकता.  

ये भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' ने अभी से शुरू कर दी रिकॉर्डतोड़ कमाई, 100 नहीं कमा डाले 200 करोड़, 'धुरंधर 2' को देगी टक्कर

मेट्रो स्टेशन बना शूटिंग स्पॉट, फैंस की लगी लाइन

आमतौर पर जहां लोग जल्दी जल्दी मेट्रो पकड़ते नजर आते हैं. वहीं अब दिन कैमरे, लाइट्स और फिल्म यूनिट का कब्जा है. लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पूरी तरह फिल्मी रंग में रंग गया. जैसे ही खबर फैली कि कार्तिक आर्यन यहां शूट कर रहे हैं, फैंस की भीड़ जुटने लगी. मोबाइल फोन हाथ में लिए लोग बस एक झलक पाने की कोशिश में थे. कोई वीडियो बना रहा था तो कोई सेल्फी लेने की जुगाड़ में था. शूटिंग की तैयारी से ज्यादा इंतजार था इस बात का कि बस कार्तिक आर्यन को एक बार देख लें. पूरी बिल्डिंग में लोगों का हुजूम दिखा. इस बीच जब कार्तिक आर्यन आए और हाथ हिलाकर फैन्स की तरफ देखा. तब क्या नजारा रहा होगा अंदाजा लगाया जा सकता है. आई एम राहुल नाम के एक दर्शक ने पोस्ट किया कि फाइनली कार्तिक आर्यन सर दिख गए.

‘कार्तिक का बिल्कुल नया अवतार

नागजिला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन का रोल अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. खबर है कि वो एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभा रहे हैं, जो सुनते ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा देता है. फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बना रखा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें फैंटेसी, माइथोलॉजी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होगा.करण जौहर और कार्तिक आर्यन की इस जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Naagzilla, Movie Naagzilla, Laxmi Metro Station, Actor Kartik Aaryan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com