सुपर हीरो 'शक्तिमान' का रोल प्ले कर चुके एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी. वहीं जब इस किरदार को बड़े पर्दे पर उतारने की बात हुई तो एक्टर इस रोल के लिए रणवीर सिंह का नाम सुन भड़क गए और उन्हें जमकर खरी खोटी भी सुनाई. शक्तिमान के लिए मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे को रिजेक्ट कर दिया है. उन्होंने एकता कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी नहीं छोड़ा है. क्या कहा है मुकेश खन्ना ने चलिए आपको बताते हैं.
मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड स्टार्स पर साधा निशाना
रणवीर सिंह को लताड़ लगाने के बाद मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के बाकी स्टार्स पर निशाना साधा है. उन्होंने बॉलीवुड के इन स्टार्स पर बात करते हुए कहा, " ना तो शाहरुख खान, ना अजय देवगन, ना अक्षय कुमार और ना ही टाइगर श्रॉफ...शक्तिमान के लिए जो चेहरा चाहिए वो इनमें से किसी के पास नहीं है. इन लोगों की एक निश्चित छवि है. हमें एक ऐसा शक्तिमान चाहिए जो बच्चों को कुछ सिखा सके. अगर आप मुझसे पूछेंगे तो यही कहूंगा कि एक नया चेहरा होना चाहिए".
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महाभारत का किया सत्यानाश
डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के लिए कहा, "मैं एकता कपूर के खिलाफ बोल गया तो कल को एकता फिल्म बनाएगी तो मुझे नहीं लेगी. मैं उससे बाहर हूं. मुझे किसी के सामने हाथ फैलाना नहीं आता. तू क्या काम देगी कामचोर, तूने तो महाभारत का सत्यानाश कर दिया. इस बात को बोलने का दम किसी और में नहीं है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं