अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार फिल्म 'मुबारकां' में साथ नजर आने वाले हैं.
नई दिल्ली:
अपनी फिल्म 'मुबारकां' की रिलीज की तैयारी कर रहे दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस फिल्म में अपने रीयल लाइफ भतीजे यानी अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन जहां फिल्म में अनिल कूपर अपने भतीजे की गर्लफ्रेंड से उसे मिलवाने और शादी कराने में मदद कर रहे हैं, वहीं रीयल लाइफ में भी अनिल कपूर की अपने भतीजे एक्टर अर्जुन कपूर के लिए कुछ ऐसी ही तमन्ना है. दरअसल अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने फिल्म की विषय वस्तु शादी पर आधारित इसलिए रखी, क्योंकि वह चाहते हैं कि अर्जुन कपूर शादी कर लें और वह पूरी कोशिश करेंगे कि परिवार में उनकी (अर्जुन) शादी सबसे पहले हो.
हाल ही में यह चाचा-भतीजे की जोड़ी सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में शामिल हुए. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार यहां अनिल ने कहा, 'हमने जानबूझ कर फिल्म की विषय वस्तु शादी पर आधारित रखी है, क्योंकि हम चाहते हैं कि अर्जुन शादी कर लें और अब वह परिवार में ऐसे शख्स हैं जिनकी शादी पहले होगी. कम से कम हम कोशिश तो जरूर करेंगे.'
इस पर अर्जुन ने ('मुबारकां' के संदर्भ में) कहा, 'हां, जरूर! 28 जुलाई को मेरी शादी है. आप सभी मेरी शादी में शामिल होने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघर जा सकते हैं, जो दो बार दो अलग-अलग लड़कियों से हो रही है, इसलिए जाएं और देखें कि किसकी किसके साथ शादी हो रही है.' बता दें कि अनिल और अर्जुन पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं.
आईएएनएस के अनुसार फिल्म की रिलीज को लेकर घबराहट और रोमांच के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, 'फिलहाल मैं इस स्थिति का भरपूर लुत्फ ले रहा हूं, क्योंकि मैं आप मीडिया वालों के साथ ही उनके (अनिल) साथ समय बिताना जारी रख सकूंगा, जो कुछ ऐसा है जो हमेशा मेरी यादों में बसा रहेगा और मैं जीवनभर इन यागदार पलों को संजो कर रखूंगा.' फिल्म के बारे में अनिल ने कहा कि 'मुबारकां' एक पारिवारिक फिल्म है. अर्जुन, इलियाना और अथिया कुछ पागलपन जैसी हरकतें करते हैं. लोगों को फिल्म पसंद आएगी.'
बता दें कि अर्जुन कपूर इस फिल्म में एक नहीं बल्कि डबल रोल में नजर आने वाले हैं. अपने एक किरदार में अर्जुन पगड़ी पहने नजर आएंगे. इससे पहले अर्जुन, श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आए थे. अर्जुन और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में अर्जुन को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Mubarkan, Sonam Kapoor