विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2020

मौनी रॉय ने बॉडीकॉन ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है.

मौनी रॉय ने बॉडीकॉन ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बॉडीकॉन ड्रेस में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
  • मौनी रॉय ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
  • मौनी रॉय ने बॉडीकन ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत
  • मौनी रॉय का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. और अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी एक फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है जिसमें वह सिमर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए मॉनी रॉय ने बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है- उन्होंने लिखा मैं हैटर्स के लिए पागल हूं. मौनी रॉय (Mouni Roy Photos) की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहै हैं. अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग उनकी फोटो को लाइक कर चुके हैं.

वैसे भी मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स का दीवान बना लेती हैं. उन्होंने बेहतरीन काम की वजह से कम समय में ही बॉलीवुड में धाक जमा लिया है. साथ ही अब तक वो कई बड़े सितारों के साथ काम भी कर चुकी हैं. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल'  रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Photos, Shimmer Dress, Mouni Roy Photoshoot, Mouni Roy Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com