विज्ञापन

मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नाम्बियार ने डिलीट की शादी की तस्वीरें, मिटाई एक्ट्रेस से जुड़ी हर याद

मौनी रॉय के तलाक को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही थीं आखिर में एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर खुलासा कर दिया है कि वह आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं.

मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नाम्बियार ने डिलीट की शादी की तस्वीरें, मिटाई एक्ट्रेस से जुड़ी हर याद
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की टूटी शादी
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कनफर्म कर दिया है कि वह पति सूरज नाम्बियार से अलग हो रही हैं. शादी के 4 साल बाद ये फैसला मौनी के फैन्स को बहुत हैरान करने वाला लगा. हालांकि ये मौनी का पर्सनल मामला है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह उनकी प्राइवेसी को रिस्पेक्ट करें. मौनी ने सूरज के साथ एक जॉइंट पोस्ट में लिखा, हम ये कहना चाहते हैं कि हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है. इस मुश्किल वक्त को हम शांति और निजी तौर पर संभाल रहे हैं. मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सभी से रिक्वेस्ट कर कहा, हम सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश करते हैं कि हमें प्राइवेसी और सम्मान दें. मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी खबर ना फैलाएं. इस मुश्किल समय में हमें थोड़ी शांति दें.

सूरज ने मिटाई शादी की यादें

तलाक की खबरों की बीच सूरज ने अपना इंस्टाग्राम पेज डिएक्टिवेट कर दिया था हालांकि अब उनका पेज दोबारा एक्टिव हो चुका है और हैरान वाली बात ये है कि इस पेज पर मौनी या उनसे जुड़ी कोई पोस्ट नहीं है. पेज पर मौनी और उनकी शादी की कोई तस्वीर नहीं है. वहीं मौनी के पेज पर अभी कुछ पुरानी तस्वीरें देखी जा सकती हैं. अब अगर आप सूरज के पेज पर नजर डालें तो उनकी और उनके परिवार की ही तस्वीरें नजर आएंगी. 

क्या करते हैं सूरज नाम्बियार?

बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेनादेना नहीं है और वह लाइमलाइट से भी दूर ही रहना पसंद करते हैं. मूल तौर पर सूरज बैंगलुरु के रहने वाले हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजीरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई खत्म करने के बाद सूरज ने अपने पिता के साथ उनका बिजनेस संभाल लिया.

यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की ठगी, टैक्स सेटलमेंट के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Divorce Confirmation, Mouni Roy Suraj Nambiar Separation, Mouni Roy Husband Latest News, Suraj Nambiar Deleted Wedding Photos, Mouni Roy Divorce Reason, Mouni Roy Breakup News, Mouni Roy Marriage Ended, Suraj Nambiar Instagram Comeback, Mouni Roy Latest Statement, Mouni Roy And Suraj Nambiar Relationship, Mouni Roy Wedding Photos Deleted, Celebrity Divorce News Bollywood, Mouni Roy Personal Life Controversy, Suraj Nambiar Business Background, Mouni Roy Latest News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com