विज्ञापन

पति संग तलाक की अफवाहों पर Mouni Roy ने पहली बार दिया रिएक्शन,सोशल मीडिया पर कह डाली ये बात

मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्म पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में ऐसी अफवाहें आई हैं कि मौनी रॉय और सूरज नंबियार का तलाक हो चुका है.

पति संग तलाक की अफवाहों पर Mouni Roy ने पहली बार दिया रिएक्शन,सोशल मीडिया पर कह डाली ये बात
मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी

Mouni Roy Breaks Silence on Divorce Rumors With Suraj Nambiar: मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्म पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में ऐसी अफवाहें आई हैं कि मौनी रॉय और सूरज नंबियार का तलाक हो चुका है. दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था. अब इस पूरा मामले में मौनी रॉय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि गलत खबरें न फैलाएं और उन्हें निजी जिंदगी में शांति बनाए रखे.

क्या बोलीं मौनी रॉय

बुधवार (13 मई) को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी मीडिया हाउस से विनम्र अनुरोध है कि गलत कहानियां न छापें. हमें स्पेस और प्राइवेसी दें. प्लीज.” उन्होंने अफवाहों को सीधे तौर पर न तो स्वीकार किया और न ही इनकार किया. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा चल रही है कि मौनी और सूरज के रिश्ते में दरार आ गई है. फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया है और अपनी प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

मौनी रॉय की शादी

इसके बाद तलाक की खबरें तेजी से फैल गईं. कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि सूरज ने मौनी के साथ धोखा किया और उनके पैसे का गलत इस्तेमाल किया. मौनी रॉय और सूरज नंबियार की शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी. यह शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के मिश्रण के साथ काफी धूमधाम से हुई थी. दोनों 2019 से डेट कर रहे थे, लेकिन रिलेशन को प्राइवेट रखा था. शादी के बाद वे अक्सर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करते थे और फैंस के बीच पॉपुलर कपल माने जाते थे. सूरज दुबई में रहने वाले बिजनेसमैन और इनवेस्टमेंट बैंकर हैं. वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com