विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2021

मौनी रॉय ने दोस्त मंदिरा बेदी को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, Photo हुई वायरल

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

मौनी रॉय ने दोस्त मंदिरा बेदी को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, Photo हुई वायरल
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने फोटो शेयर कर दी मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) को जन्मदिन की बधाई.
नई दिल्ली:

अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) का आज जन्मदिन है, वह 49 साल की हो गईं हैं. उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस मौके पर उनको कुछ खास अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. मंदिरा और मौनी दोनों ही अभिनेत्री भी हैं, और उन दोनों में एक करीबी बॉन्ड देखा जा सकता है. उनके जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी दोस्ती की झलक देखने को मिलती है. मौनी ने मंदिरा के साथ उनकी अनमोल यादें साझा की हैं

मौनी ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, वह खूब वायरल हो रही है. फोटो पोस्ट करते हुए मौनी ने लिखा है, 'तुम मेरी जिंदगी हो!!! जैसी तुम हो!! मैं दृढ़ता से विश्वास करती हूं; हमेशा आप जितना लेती हैं उससे अधिक देती हैं. लेकिन यह आपके साथ लगभग असंभव है, प्यार, ध्यान, देखभाल, आपकी आत्मा, जीवन के लिए ऊर्जा और उत्साह, और हमेशा बेमिसाल रहेगा. आप के साथ प्यार, विचारशीलता, ज्ञान में वृद्धि करने के लिए भाग्यशाली हूं (बांद्रा, यूरोप, मालदीव और अन्य स्थानों की हम अभी तक यात्रा कर रहे हैं) मैं आज आपको बहुत याद कर रहीं हूं, आज आपको ज्यादा प्यार भेज रही हूं.  इसके अलावा उस दिन का इंतजार कर रही हूं ताकि हम सुबह से शाम तक इस दिन को मना सकें' साथ ही उन्होंने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो दीदी...'

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) काफी सुर्खियों में थीं क्योंकि उन्होंने और उनके पति ने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय सोशल मीडिया पर दिया था. उन्होंने एक 4 साल की लड़की को गोद लिया, जिसका नाम तारा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandira Bedi, Mandira Bedi Birthday, Mandira Bedi Photos, Mouni Roy, Mouni Roy Instagram, Mouni Roy Photo, Mouni Roy Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com