विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

मां-बेटे की जोड़ी ने 'डांस मेरी रानी 'पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख फैंस बोले- यकीन नहीं होता ये मम्मी हैं

मां बेटे का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में मम्मी और बेटा गुरु रंधावा के गाने ‘डांस मेरी रानी’ पर डांस करते दिख रहे हैं.

मां-बेटे की जोड़ी ने 'डांस मेरी रानी 'पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख फैंस बोले- यकीन नहीं होता ये मम्मी हैं
डांस मेरी रानी पर मां-बेटे ने किया डांस
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया ने अपना टैलेंट दिखाने के लिए लोगों को एक प्लेटफॉर्म दे दिया है. इसमें आम से खास लोग अपने छुपे हुए हुनर शेयर करते हैं और फैंस भी उनकी काफी सराहना करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो मां -बेटे का वायरल हो रहा है. वीडियो में मम्मी और बेटा गुरू रंधावा के गाने ‘डांस मेरी रानी' पर डांस करते दिख रहे हैं. दोनों के डांस स्टेप्स काफी परफेक्ट हैं. इस वीडियो को फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं. इसके साथ ही इस डांस वीडियो पर फैन्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं.

मम्मी को बेटे के साथ डांस करना पसंद है 

इस वीडियो को लोहिता रवि नाम के पेज से शेयर किया गया है. लोहिता ने अपने बेटे के साथ काफी सारे डांस वीडियो शेयर किए हैं. दोनों मां बेटे ने कई ट्रेंडिंग डांस रील्स भी बनाए हैं. उन्होंने अपने प्रोफाइल में लिखा है, मुझे मेरे बेटे के साथ डांस करना बेहद पसंद है. वहीं उनके बेटे का नाम किशन हैं और किशन की अपनी अलग प्रोफाइल हैं, जिसपर उन्होंने अपने सोलो डांस वीडियो भी शेयर किए हैं. दोनों मां बेटे बेहतरीन डांसर हैं.

फैंस मे लुटाया प्यार 

इंस्टा पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. उनकी हर डांस वीडियो पर हजारों लाखों लाइक्स कमेंट्स हैं. एक फैन ने कमेंट किया है. यकीन नहीं होता मम्मी हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, आपकी हर डांस वीडियो में मूव्स और एक्सप्रेशन बेहतरीन हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है सुपर. 

इस गाने पर नोरा फतेही ने किया था डांस 

बता दें कि गुरू रंधावा के इस गाने पर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने शानदार डांस किया था. और यह ट्रेंडिंग डांस वीडियो था. इस गाने को काफी पंसद किया गया था और इंस्टा पर भी इस गाने पर काफी रील्स बनें. 


ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Video Clip, Viral Video Dance Video, Mom Son Dance Video Viral, Dance Meri Rani, Dance Meri Rani Challenge, Dance Meri Rani Song, Dance Meri Rani Viral Video, Dance Meri Rani Lyrics, Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Viral Video, Nora Fatehi Actor, Nora Fatehi Dance Meri Rani, Guru Randhawa, Nora Fatehi And Guru Randhawa Dance Video, Guru Randhawa Song, Guru Randhawa Dance Video, Guru Randhawa Dance Meri Rani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com