पश्चिम बंगाल में से भाजपा के शासन की औपचारिक रुप से शुरुआत होने जा रही है. दरअसल, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह का आगाज हो चुका है. जहां पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. इसी बीच इस खास मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती भी पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं उन्हें भारत के गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मिलते हुए और प्रधानमंत्री मोदी से बाते करते हुए देखा जा सकता है.
मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो वायरल
Kolkata, West Bengal: Defence Minister Rajnath Singh, Home Minister Amit Shah, BJP National President Nitin Nabin, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu, BJP leader Mithun Chakraborty, and other BJP leaders attended the… pic.twitter.com/VmcRnfs1eD
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो पर मिथुन दा कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं. वहीं उनका स्टाइल देखने लायक है. मिथुन दा के आते ही सोशल मीडिया पर वह ट्रैंड कर रहे हैं. और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- समर्थ जुरेल ने दिखाया मुंबई वाला घर, फराह खान के कुक दिलीप ने कहा- मेरा घर आपसे बड़ा है, यूं मिला जवाब
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था- परिवर्तन होने वाला है
पिछले दिनों बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सुपरस्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी अपना वोट डाला था और साफ किया था कि इस बार बंगाल में बदलाव की बाढ़ आने वाली है. वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव पूरे निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. मुझे यकीन है कि चुनाव बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे. वोटिंग शेयर बढ़ने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "जो लोगों की भीड़ देख रहा हूं, उससे साफ है कि पहले चरण का रिकॉर्ड भी टूटेगा और वोटिंग 90 फीसदी से भी आगे जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो समझ लेना चाहिए कि परिवर्तन होने वाला है, लेकिन जीत की घोषणा होने से पहले मैं कुछ ही कहूंगा क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है."
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भले ही इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरे, लेकिन पार्टी के लिए जमकर प्रचार करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा था कि फिलहाल वे चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर बंगाल में दोबारा टीएमसी आ जाती है तो उनका और बाकी हिंदुओं का बंगाल में रहना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें अपने रहने के लिए दूसरी जगह ढूंढनी पड़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं