विज्ञापन

ऊटी के खूबसूरत वादियों में मिथुन चक्रवर्ती का होटल, हो चुकी हैं कई फिल्मों की शूटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य और लग्जरी मोह लेगा मन

Mithun Chakraborty Hotel Monarch: मिथुन ने 1990 के आसपास ऊटी में होटल खोलने का प्लान किया. उन्हें यह जगह बेहद सुंदर लगी थी. उन्होंने सोचा कि यहां फिल्मों की शूटिंग भी हुआ करेगी तो उन्हें डबल फायदा होगा. क्रू के रुकने की व्यवस्था भी हो जाएगी.

ऊटी के खूबसूरत वादियों में मिथुन चक्रवर्ती का होटल, हो चुकी हैं कई फिल्मों की शूटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य और लग्जरी मोह लेगा मन
Mithun Chakraborty Hotel Monarch: ऊटी के खूबसूरत लोकेशन पर है मिथुन चक्रवर्ती का होटल
नई दिल्ली:

Mithun Chakraborty Hotel Monarch: बॉलीवुड स्टार्स केवल फिल्मों और एक्टिंग पर ही निर्भर नहीं रहते बल्कि अपना अलग बिजनेस भी खड़ा करते हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर कैटरीना कैफ और शाहरुख खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक सभी ने अपना साइड बिजनेस भी किया हुआ है. इसी लिस्ट में एक और नाम है, वो है बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का. मिथुन एक होटल चेन के मालिक हैं. उनका शानदार लग्जरी होटल पर्यटकों को खूब लुभाता है. फिलहाल मिथुन के पास बैंगलोर और ऊटी में दो होटल्स हैं. पहले उनके पास देश के कुछ और शहरों में भी होटल थे.  

यह भी पढ़ें - माधुरी दीक्षित के बेटे की 10 तस्वीरें, 23 साल के अरिन पर्सनालिटी में नहीं हैं टाइगर- रणबीर से कम, 5वीं फोटो देख कहेंगे- फ्यूचर सुपरस्टार

इस होटल में शूट हुईं कई फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती मोनार्क होटल ग्रुप के मालिक हैं. ऊटी में उनका शानदार होटल न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटकों को लुभाता है बल्कि यहां उनकी कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई हैं. मिथुन की फिल्म चिता, मर्द, शपथ, चंडाल, हिटलर,  शेर-ए-हिंदुस्तान, आग ही आग और अंगारा जैसी फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी. इसके अलावा कुछ बी-ग्रेड फिल्में भी यहां शूट किए गए हैं. अल्ताफ रजा के पॉपुलर सॉन्ग इश्क और प्यार का मजा लीजिए की शूटिंग भी यहीं हुई थी.

तीन दशक पहले से चल रहा ये बिजनेस

मिथुन ने 1990 के आसपास ऊटी में होटल खोलने का प्लान किया. उन्हें यह जगह बेहद सुंदर लगी थी. उन्होंने सोचा कि यहां फिल्मों की शूटिंग भी हुआ करेगी तो उन्हें डबल फायदा होगा. क्रू के रुकने की व्यवस्था भी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें -  थ्रिलर, एक्शन और फैमिली ड्रामा, 10 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज मचा रही तहलका, OTT पर बनी नंबर 1, क्या आपने देखी?

लग्जरी से भरा

होटल की वेबसाइट के मुताबिक यहां रेस्ट्रॉन्ट, स्विमिंग पूल और हेल्थ क्लब जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. मिथुन का परिवार अक्सर यहां सुकून भरा पल बिताने के लिए पहुंचता रहता है. उनकी बहू एक्ट्रेस मदालसा शर्मा भी यहां छुट्टियां मनाने के दौरान की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty S Hotel, Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Hotel Monarch, Mithun Chakraborty Hotel Monarch Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com