विज्ञापन

थ्रिलर, एक्शन और फैमिली ड्रामा, 10 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज मचा रही तहलका, OTT पर बनी नंबर 1, क्या आपने देखी?

क्राइम थ्रिलर जॉनर वाली इस सीरीज में जबरदस्त थ्रिल और एक्शन भी देखने को मिल रहा है. शो का पहला सीजन 2023 में रीलीज हुआ था और अब तीन साल बाद इसका दूसरा सीजन आया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

थ्रिलर, एक्शन और फैमिली ड्रामा, 10 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज मचा रही तहलका, OTT पर बनी नंबर 1, क्या आपने देखी?
10 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज मचा रही तहलका
नई दिल्ली:

ओटीटी का क्रेज दिनों दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है. लोग हर हफ्ते नए शोज और फिल्मों का इंतजार करते हैं. हाल में रीलीज हुई एक वेब सीरीज इन दिनों खूब चर्चा में हैं. क्राइम थ्रिलर जॉनर वाली इस सीरीज में जबरदस्त थ्रिल और एक्शन भी देखने को मिल रहा है. शो का पहला सीजन 2023 में रीलीज हुआ था और अब तीन साल बाद इसका दूसरा सीजन आया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस सीरीज में आपको रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला लीड रोल में नजर आएंगे.

सीरीज में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के रोल में हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं. जी हां, इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिलीज हो चुका है और दर्शक इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. ओटीटी पर ये सीरीज टॉप पर चल रही है. सीरीज की स्टोरी 10 एपिसोड्स में दिखाई जाती है, जो एक एनकाउंटर स्पेशल पुलिस ऑफिसर के बारे में बताती है. इस बार इंस्पेक्टर अविनाश के सामने तीन दुश्मन है और चुनौतियां पहले से बड़ी हैं. सीरीज में आपको कमाल का थ्रिल और एक्शन भी दिखेगा.

यह भी पढ़ें- एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम 

सीजन 2 की कहानी

सीरीज के दूसरे सीजन में, इंस्पेक्टर अविनाश और भी बड़े दांव, ज्यादा इमोशनल बोझ और जुर्म और कानून के बीच एक और भी ज्यादा अंधेरी लड़ाई के साथ वापस आते हैं. सीरीज एक ऐसे ऑफिसर की कहानी दिखाती है जो शेख (अमित सियाल) और देवी (अभिमन्यु सिंह) के नेतृत्व वाले एक खतरनाक हथियारों के कार्टेल का सामना करता है, और यह सब करते हुए वह राजनीतिक साजिशों और अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों से भी जूझता है.

यह भी पढ़ें-  पूनम ढिल्लो, अपूर्व अग्निहोत्री से लेकर गौरव खन्ना तक, कानपुर से हैं ये बड़े सितारे, टीवी, बॉलीवुड से OTT तक मचा रहे हैं धूम

इस बार, अविनाश के लिए यह लड़ाई सिर्फ प्रोफेशनल नहीं है. उसके बेटे पर मर्डर का इल्जाम लगता है, उसकी पत्नी यह मांग करते हुए घर छोड़ देती है कि वह पुलिस फोर्स छोड़ दे, और इस मिशन के हर कदम पर उसे धोखे का सामना करना पड़ता है. यह सीरीज क्राइम, एक्शन, फैमिली ड्रामा और इमोशनल उथल-पुथल को एक ही दमदार कहानी में पिरोने की कोशिश करती है. जहां यह ज्यादातर हिस्सों में दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inspector Avinash 2, Inspector Avinash 2 Review, Inspector Avinash 2 News, Inspector Avinash 2 Ott, Inspector Avinash Season 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com