विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में फंसे एक्टर

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के पिता का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर के पिता.

मिथुन चक्रवर्ती के पिता का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में फंसे एक्टर
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के पिता का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
  • मिथुन चक्रवर्ती के पिता का 95 वर्ष की उम्र में निधन
  • लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर के पिता
  • इन दिनों बेंगलुरु में फंसे हैं एक्टर मिथुन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का बीते मंगलवार मुंबई में निधन हो गया. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे बसंत कुमार चक्रवर्ती (Basanta Kumar Chakraborty) ने 95 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में फंसे हुए हैं और पिता के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई आने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं. मिथुन चक्रवर्ती के पिता के निधन को लेकर एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

बसंत कुमार चक्रवर्ती (Basanta Kumar Chakraborty) के निधन पर रितुपर्णा सेनगुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मिथुन दा, आपके पिता के अचानक निधन पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि. हिम्मत रखिए और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे." अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की मां सांतिरानी चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई में हैं. उनके अलावा मिथुन के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती भी मुंबई में हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में परिवार को संभाला हुआ है. बता दें कि मिथुन के पिता कलकत्ता टेलीफोन्स में काम किया करते थे. उनके चार बच्चे थे, जिसमें मिथुन के अलावा उनकी तीन बेटियां शामिल थीं. 

वहीं, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 2019 की थ्रिलर फिल्म 'द ताशकंत फाइल्स' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने श्वेता बासू और नसीरुद्दीन शाह के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्टर ने कई फिल्मों के जरिए बॉलीवुड से लेकर बंगाली सिनेमा तक में भी खूब नाम कमाया है. उनके फैंस उन्हें डिस्को डांसर के नाम से बखूबी जानते हैं. वहीं, कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 20,471 पहुंच गई है. वहीं, देश भर में इस वायरस से अब तक कुल 652 लोगों की जान जा चुकी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Basanta Kumar Chakraborty, Mithun Chakraborty Father, Mithun Chakraborty Father Dies At 95
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com