विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने बताया- 'रसोड़े में कौन था'...देखें वायरल Video

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Mei Kaun Tha) वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने बताया- 'रसोड़े में कौन था'...देखें वायरल Video
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रही है. आए दिन उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Mei Kaun Tha) पर परफॉर्म कर रही हैं. मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma Video) का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी ने 'रावण' से कहा- 'एक सेकेंड-एक सेकेंड', लोगों ने किया ट्रोल...देखें Video

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) की पत्नी मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. अभी तक उनके वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा है: "तो ये देखिए रसोड़े में कौन था." बता दें कि मदालसा शर्मा ने मिमोह चक्रवर्ती संग शादी रचाई है. मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. मदालसा शर्मा इन दिनों पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं.

कंगना रनौत भाई की शादी में कभी डांस तो कभी पत्तल पर खाना खाती दिखीं, देखें Photos और Video

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं. शीला ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था. मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) की शादी साल 2018 के जुलाई महीने में हुई थी. मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य' में भी काम किया है. मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Daughter In Law, Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Video, Mithun Chakraborty Daughter In Law Video, Rasode Mei Kaun Tha, Madalsa Sharma Rasode Mei Kaun Tha Video, Mimoh Chakraborty Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com