विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

1994 में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय तब दिखती थीं ऐसीं, 29 साल पुराना Video वायरल, मासूमियत पर फिदा हुए फैन्स

करीब 29 साल पहले ऐश्वर्या ने ये खिताब जीता था. उस वक्त उनके चेहरे का नूर देखते ही बनता था. 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर का ये खास वीडियो हम आपके लिए लेकर आएं हैं.

1994 में मिस वर्ल्ड बनीं ऐश्वर्या राय तब दिखती थीं ऐसीं, 29 साल पुराना Video वायरल, मासूमियत पर फिदा हुए फैन्स
1994 में ऐसी दिखती थीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय
नई दिल्ली:

नीली खूबसूरत आंखें, बेहद सुंदर चमकीली सी मुस्कान और तराशा हुआ चेहरा. जी हां हम ऐश्वर्या राय बच्चन की ही बात कर रहे हैं. 19 नवंबर, 1994 की तारीख को उन्होंने खास बना दिया था. इसी दिन भारत की ये सुंदरी, विश्व सुंदरी बनी थी और देश का मान बढ़ाया था. करीब 29 साल पहले ऐश्वर्या ने ये खिताब जीता था, उस वक्त उनके चेहरे का नूर देखते ही बनता था. 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर का ये खास वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं.

मरून कलर की सिंपल साड़ी में लिपटी ऐश्वर्या की खूबसूरती असाधारण है. आप इस वीडियो में 29 साल पहले की ऐश्वर्या को इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में देख सकते हैं. उनके चलने का तरीका हो या बातचीत का, हर चीज में एक अदम और सादगी नजर आती है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का स्मार्ट आंसर देकर ऐश्वर्या ने ये खिताब हासिल किया था. वहां मौजूद लोग उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनके टैलेंट के भी कायल हो गए थे.

A post shared by AISHWARYA RAI JOINT (@aishwarya.rai.joint)

खूबसूरती ही नहीं, ऐश्वर्या राय ने अपनी काबिलियत के दम पर ये खिताब अपने नाम किया था. जब ऐश्वर्या ने विश्व सुंदरी ताज पहना उस वक्त उनकी उम्र महज 21 साल थी. ऐश्वर्या ने 86 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया था. उसके बाद भी भारत में कई सुंदरियों ये खिताब जीता, लेकिन आज भी ऐश्वर्या की सुंदरता की चर्चा दुनिया भर में होती है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और फिर ऐश्वर्या ने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन बना लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Miss World 1994, Aishwarya Rai Throwback Video, Aishwarya Rai Miss World 1994, Aishwarya Rai Miss World 1994 Tour, Aishwarya Rai Viral Video, Aishwarya Rai Unseen Video, Aishwarya Rai Facts, Aishwarya Rai News, Aishwarya Rai Career, Aishwarya Rai Age, Aishwarya Rai Best Films, Aishwarya Rai Videos From Miss World 1994, Aishwarya Rai Records
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com