विज्ञापन

धुरंधर और एनिमल की राह पर चल निकली Mirzapur The Movie, डायरेक्टर इस वजह से चाहते हैं 'A' सर्टिफिकेट

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' भी सुपरहिट फिल्मों धुरंधर और एनिमल की राह पर चल निकली हैं. जानें किस वजह से फिल्म के डायरेक्टर सेंसर बोर्ड से एडल्ट ओनली सर्टिफिकेट की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

धुरंधर और एनिमल की राह पर चल निकली Mirzapur The Movie, डायरेक्टर इस वजह से चाहते हैं 'A' सर्टिफिकेट
Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' को क्यों मिल सकता है A सर्टिफिकेट
Instagram
नई दिल्ली:

'मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie)' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने फैंस को पहली बार फिल्म की दमदार झलक दिखाई. ओटीटी की इस आइकॉनिक दुनिया को अब बड़े पर्दे पर लाते हुए फिल्म पहले से भी बड़ा एक्शन, जबरदस्त ड्रामा और वही सिग्नेचर भौकाल लेकर आ रही है, जिसने 'मिर्जापुर' को एक कल्ट फिनॉमेनन बना दिया. भारत की सबसे बड़ी ओटीटी क्राइम फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब इतिहास रचने जा रही है. 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ यह भारत की पहली बड़ी स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फ्रेंचाइजी बन गई है, जो इतने बड़े स्तर पर सिनेमाघरों का रुख कर रही है. 

अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म 'मिर्जापुर' की उसी दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है, जिसने इसे एक कल्ट फिनॉमेनन बना दिया. हाल ही में रिलीज हुए टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

मिर्जापुर को एनिमल और धुरंधर की तरह मिलेगा एडल्ट ओनली सर्टिफिकेट?

फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि अपनी हिंसा, बेबाक भाषा और दमदार कहानी के लिए मशहूर 'मिर्जापुर' बड़े पर्दे पर CBFC के नियमों के हिसाब से खुद को कैसे ढालेगी. इस पर निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी था 'मिर्जापुर' की असली पहचान को बरकरार रखना. उन्होंने बताया कि ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए फिल्म को हल्का करने की बजाय, इसे शुरू से ही एडल्ट्स ओनली (Adults Only) सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर बनाया गया. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि फिल्म अपनी दमदार पहचान बनाए रखते हुए बोर्ड के सभी नियमों का पालन करे.

डायरेक्टर ने बताया क्यों मिल सकता है ए सर्टिफिकेट

निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा, 'हम शुरुआत से ही फिल्म के लिए Adults Only (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर चल रहे हैं. इसके बाद, जाहिर है कि CBFC की अपनी गाइडलाइंस होती हैं कि कौन-सी भाषा इस्तेमाल की जा सकती है और कौन-सी नहीं. हमने इन्हीं नियमों के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की है.'

गुरमीत सिंह का मानना है कि भारतीय सिनेमा और दर्शक दोनों काफी बदल चुके हैं. अब सिनेमाघरों में ऐसी कहानियों के लिए भी जगह बन रही है, जो खास तौर पर वयस्क दर्शकों के लिए बनाई जाती हैं और जिनमें क्रिएटिव विजन से समझौता नहीं किया जाता. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दर्शक भी पहले से ज्यादा मैच्योर हो गए हैं. अगर आप 'एनिमल', 'धुरंधर' और हाल की कई फिल्मों को देखें, तो साफ है कि अब एडल्ट स्टोरीटेलिंग को भी थिएटर में जगह मिल रही है. इससे हमारे लिए भी रास्ता बना कि हम 'मिर्जापुर: द मूवी' को बिना उसकी असली पहचान और तेवर बदले बड़े पर्दे पर ला सकें.'

मिर्जापुर की स्टारकास्ट 

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट को और बड़ा बनाते हुए 'मिर्जापुर: द मूवी' में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी नजर आएंगे. ये सभी मिलकर 'मिर्जापुर' की दुनिया के एक ऐसे अनदेखे चैप्टर को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया.

रिलीज डेट

'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं. 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी, ताकि 'मिर्जापुर' का भौकाल और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Animal, Dhurandhar, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com