माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई डांसिंग नंबर्स दिए हैं. ये सभी के सभी काफी हिट भी रहे हैं. आज हम आपको माधुरी के एक ऐसे ही हिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने का म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि आज भी इसकी खनक कम नहीं हुई है और शादी-बारात के माहौल में आपने यकीनन इसे सुना ही होगा. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं यह गाना 1995 की हिट फिल्म याराना (Yaraana) का है. इस गाने को माधुरी दीक्षित ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस ने इसे अमर बना दिया.
इस गाने के बोल हैं “मेरा पिया घर आया, ओ रामजी…” गाने में हीरोइन अपने पिया के आने की खुशी जाहिर कर रही है. वही पिया जो बारात लेकर, उसे दुल्हन बनाने के लिए दरवाजे पर आ चुका है. इस गाने के लिरिक्स में पायल, बिंदिया, कंगन हीरोइन के पूरे शृंगार को बखूबी इस्तेमाल किया गया है. यह गाना असल में सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह की रचना से इंस्पायर्ड है, जहां “पिया” ईश्वर या गुरु का प्रतीक भी हो सकता है. लेकिन बॉलीवुड वर्जन में इसे पूरी तरह रोमांटिक और जश्न के माहौल वाला बना दिया गया है. शादी के जश्न, प्रेम की मिलन और खुशी का ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है.
फिल्म याराना (1995) की कहानी
डायरेक्टर डेविड धवन की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित (ललिता/शिखा), ऋषि कपूर (राज), राज बब्बर (जे.बी.) और कादर खान (राय साहब) ने निभाईं. ललिता (माधुरी) एक खूबसूरत और आजाद लड़की है. अमीर और दबंग जे.बी. (राज बब्बर) उस पर फिदा हो जाता है. वह उसके मामा मधुलाल (तेज सप्रू) को पैसे देकर शादी का इंतजाम करवाता है. ललिता मना कर देती है तो जे.बी. उसे किडनैप कर अपने घर ले जाता है और शादी के लिए मजबूर करता है. वह उसे पिंजरे में बंद चिड़िया की तरह रखता है.
शादी के दिन ललिता भाग निकलती है. वह अपनी मां को सुरक्षित जगह भेजती है और खुद राज (ऋषि कपूर) से मिलती है. राज के दादा राय साहब (कादर खान) बेटे की शादी के लिए बेताब हैं. ललिता अपना नाम शिखा बताती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी तय हो जाती है.
लेकिन जे.बी. को पता चल जाता है कि ललिता जिंदा है. वह मामा की मदद से सबको सच बता देता है. ललिता को वापस ले जाया जाता है और उसे “आज्ञाकारी पत्नी” बनने को मजबूर किया जाता है. आखिरकार राज और जे.बी. के बीच संघर्ष होता है. राज जे.बी. को मार देता है और ललिता-राज की खुशी से शादी हो जाती है. गाने की सिंगर्स की बात करें तो इसे कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी थी. साथ ही साथ शंकर महादेवन का भी योगदान है. कविता जी की मधुर, जोशीली और इमोशन से भरी आवाज ने गाने को जानादार बना दिया. इस गाने को म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था.
मेरा पिया घर आया लिरिक्स
लाया बारात लाया, घुंघटा उठाने आया
अपना बनाने आया, वो
चंदा भी साथ लाया, तारे भी साथ लाया
पागल बनाने आया, वो
मेरा पिया घर आया, ओ रामजी
मेरा पिया घर आया
मेरी पायल छनके छन छन
मेरी बिंदिया चमके छम छम
मेरा कँगना खनके खन खन
मेरा निकला जाए दम दम
दीवानी मैं दीवानी, शरम को छोड़ दूंगी
मैं अब नाचूंगी इतना, कि घुंगरू तोड़ दूंगी
नजर का वार होगा, जिगर के पार होगा
मेरी आंखों के आगे मेरा दिलदार होगा
मेरा कंगना खनके खन खन
मेरा निकला जाए दम दम
मेरा पिया घर आया ...
मेरा ढलता जाए आंचल
मेरा बिखरा जाए काजल
मुझे लगता है ये पल पल
हो जाऊंगी मैं पागल
कभी रूठूंगी उससे, कभी होगी शरारत
कभी कोई गुस्सा उसका, कभी होगी मोहब्बत
धड़कता है दिल मेरा, न जाने क्या करूं मैं
कुछ होने वाला है जी, न जाने क्यूं डरूं मैं
मेरा ढलता जाए आंचल, मेरा बिखरा जाए काजल
मेरा पिया घर आया ...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं