विज्ञापन

मिर्ज़ापुर के सेट पर ऐसे बनाई गई थी मीठी अफीम, जिसे गोलू ने डील के समय था मजे से चखा

मिर्जापुर सीजन 3 में गोलू का किरदार निभा रही श्वेता त्रिपाठी ने जिस अफीम को डील के समय चखा था. वह असल में डार्क चॉकलेट थी.

मिर्ज़ापुर के सेट पर ऐसे बनाई गई थी मीठी अफीम, जिसे गोलू ने डील के समय था मजे से चखा
Mirzapur season 3
instagram

गोलियों की तड़तड़ाहट, कालीन भैया का खौफ और गद्दी पर कब्जे की ऐसी जंग का जिसने राजा को रंक और रंक को राजा बना दिया. ओटीटी पर अब तक की बेहद रोमांचक थ्रिलर वेबसीरीज में से एक मिर्ज़ापुर के हर सीन को फैंस के जहन में छाया हुआ है. ऐसे में सीरीज का वो सीन जब हाथ में गन और आंखों में अंगारे लिए गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) अफीम की डील करने  अफीम के कारोबारियों के पास पहुंचती हैं. लेकिन बंदूक चलाने से पहले जब वो स्टाइल से अफीम का एक टुकड़ा जीभ पर रखकर चखती हैं और कहती हैं- "अफीम तो मीठी है..." 

गोलू गुप्ता ने जीभ पर रखकर चखी थी अफीम

पर्दे पर एख लड़की को अफीम चखते देखकर हर कोई चौंक जाता है. क्योंकि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. ऐसे में इस सीन ने काफी सूर्खियां बटोरी थी. सीन के लिए मेकर्स ने शूटिंग के दौरान सेट पर असली अफीम की जगह एक ऐसी चीज रखी थी जो बेहद 'स्वादिष्ट' और मजेदार थी, जिसे मेकर्स ने अमेजन प्राइम में खुद इस सीन के बारे में बताया है. 

 अफीम का नहीं, ये तो था हलवाई का खेल

पर्दे पर तो अफीम का काला कारोबार दिखाया गया, लेकिन सेट पर आर्ट और फूड डिपार्टमेंट ने अपनी कलाकारी से ऐसा कमाल किया कि देखने वाले धोखा खा जाएं.  ऐसे में डायरेक्टर को चाहिए थी एक ऐसी चीज जो दिखने में बिल्कुल कच्ची और गाढ़ी अफीम जैसी लगे, लेकिन एक्टर उसे बिना मुंह बनाए मजे से चख सके.

गोलू गुप्ता ने जीभ पर रखकर चखी थी अफीम

पर्दे पर एक लड़की को अफीम चखते देखकर हर कोई चौंक जाता है. क्योंकि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. ऐसे में इस सीन ने काफी सूर्खियां बटोरी थी. सीन के लिए मेकर्स ने शूटिंग के दौरान सेट पर असली अफीम की जगह एक ऐसी चीज रखी थी जो बेहद 'स्वादिष्ट' और मजेदार थी, जिसे मेकर्स ने अमेजन प्राइम में खुद इस सीन के बारे में बताया है. 

 अफीम का नहीं, ये तो था हलवाई का खेल

पर्दे पर तो अफीम का काला कारोबार दिखाया गया, लेकिन सेट पर डार्क चॉकलेट को पिघलाकर उसे नया आकार देकर ऐसा बनाया गया था कि सीन शूट करते समय एक्टर्स उसे आसानी से चख सके.

जब सीन रोल हुआ, तो गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी को इस नकली अफीम को चखना था. श्वेता ने जितने एटीट्यूड और गैंग्स्टर वाले टैलेंट के साथ उस अफीम को चखा, सीन तो सुपरहिट हो गया. लेकिन कट बोलते ही सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े, क्योंकि असल में जिस अफीम को गोलू ने  चखा था वह डॉर्क चॉकलेट थी.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की असली श्मशान में हुई शूटिंग, ऐसे शूट हुआ मुन्ना भैया का अंतिम संस्कार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Season 3, Mirzapur, Shweta Tripathi, Webseries, Bollybood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com