विज्ञापन

Mirzapur The Movie Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, देखें मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर

Mirzapur The Movie Trailer: ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी फिर से कालीन भैया के रोल में हैं. दिव्येंदु मुन्ना भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में वापस आए हैं. जितेंद्र कुमार भी कास्ट में शामिल हैं.

Mirzapur The Movie Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, देखें मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर
Mirzapur The Movie Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग
NDTV

मिर्जापुर सीरीज के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है. सोमवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया. इसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया एक बार फिर अपनी पूरी ताकत के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं इन सबके बीच बब्बन बबुआ यानी रवि किशन की भी एंट्री हुई है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी फिर से कालीन भैया के रोल में हैं. दिव्येंदु मुन्ना भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में वापस आए हैं. जितेंद्र कुमार भी कास्ट में शामिल हैं. 

कैसा है मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर

ट्रेलर में वही वेब सीरीज मिर्जापुर वाली तेवर, डार्क ह्यूमर और डायलॉग्स हैं, लेकिन फिल्म का स्केल इस बार बहुत बड़ा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि कहानी वेब सीरीज सीजन 1 की दुनिया से आगे बढ़ती है. गद्दी के लिए जंग छिड़ी हुई है. नए खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं और पुराने सत्ताधारियों को चुनौती दे रहे हैं. कहानी सिर्फ पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहती, बल्कि रेगिस्तान तक पहुंच जाती है. इससे मिर्जापुर यूनिवर्स और बड़ा हो जाता है.

मिर्जापुर: द मूवी की कास्ट 

‘मिर्जापुर: द मूवी' में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्देशक हैं गुरमीत सिंह. पटकथा पूनीत कृष्णा ने लिखी है. प्रोड्यूसर हैं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर. कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं.

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- देश का खाते हैं, पड़ोसी के लिए लड़ते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Mirzapur The Movie Release Date, Mirzapur The Movie The Teaser, Kaleen Bhaiya, Guddu Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com