विज्ञापन

मिर्जापुर: द मूवी के सबसे महंगे सितारे निकले कालीन भैया, करोड़ों में मिली फीस, अली फजल भी रह गए पीछे

मिर्जापुर: द मूवी इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज हुआ और तभी से ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

मिर्जापुर: द मूवी के सबसे महंगे सितारे निकले कालीन भैया, करोड़ों में मिली फीस, अली फजल भी रह गए पीछे
'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट फीस, कौन है सबसे महंगा सितारा?
Social Media
नई दिल्ली:

मिर्जापुर के फैन्स अपने पसंदीदा किरदारों को फिर से एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस बीट फिल्म का ट्रेलर आया और दर्शकों के इंतजार पर चार चांद लगा गया. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस फिल्म और कलाकारों की चर्चा है. कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी तक, ओरिजिनल कास्ट वापस आ गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन स्टार्स को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली? रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी ने 15 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है, जिससे वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर बन गए हैं.

'फिल्मी टॉक्स' के मुताबिक पंकज त्रिपाठी 'मिर्जापुर:द मूवी' में मशहूर कालीन भैया के रोल में वापसी के लिए 15 करोड़ रुपये ले रहे हैं. अगर यह आंकड़ा सही है तो वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं.

दिव्येंदु शर्मा

दिव्येंदु शर्मा 'मिर्जापुर:द मूवी' में हमेशा से पॉपुलर रहे मुन्ना त्रिपाठी के रोल में वापसी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स के पसंदीदा किरदार को फिर से निभाने के लिए एक्टर को लगभग 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार इस फ्रैचाइजी में बबलू पंडित उर्फ यादव जी के तौर पर शामिल हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं. वह विक्रांत मैसी के बाद यह किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने ओरिजिनल सीरीज में बबलू का रोल किया था.

श्वेता त्रिपाठी

श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर गोलू गुप्ता के रोल में नजर आएंगी, जो मिर्जापुर की दुनिया के सबसे अहम किरदारों में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फिल्म में अपने रोल के लिए लगभग 95 लाख रुपये मिले हैं.

मिर्जापुर: द मूवी का बजट

'फ्लिकऑनक्लिक' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर:द मूवी' लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. हालांकि मेकर्स ने ऑफीशियली इस आंकड़े को कनफर्म नहीं किया है. अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले आ रही 'मिर्जापुर:द मूवी' को डायरेक्ट गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी ने को-प्रोड्यूस किया है. मिर्जापुर:द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने शेयर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की फोटो, एक्ट्रेस ने कसा तंज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Pankaj Tripathi, Divyendu Sharma, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com