विज्ञापन

'मिर्जापुर: द मूवी' में गुड्डू पंडित की कहानी लेगी नया मोड़, अली फजल का बदला अंदाज करेगा सरप्राइज

Mirzapur Movie: मिर्जापुर मूवी में गुड्डू पंडित देने जा रहे हैं सरप्राइज, कुछ ऐसा होगा अली फजल का किरदार.

'मिर्जापुर: द मूवी' में गुड्डू पंडित की कहानी लेगी नया मोड़, अली फजल का बदला अंदाज करेगा सरप्राइज
Mirzapur Movie: मिर्जापुर द मूवी में सरप्राइज करेंगे गुड्डू पंडित
Instagram
नई दिल्ली:

'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित का सफर हर सीजन के साथ बदलता गया है. पहले सीजन में एक आम लड़के के तौर पर शुरुआत करने वाला यह किरदार धीरे-धीरे बदले, ताकत और सत्ता की लड़ाई का सबसे बड़ा चेहरा बन गया. अब 'मिर्जापुर: द मूवी' में दर्शकों को गुड्डू पंडित का सफर एक नए पड़ाव पर पहुंचता हुआ देखने को मिलेगा, जहां उनका किरदार पहले से भी ज्यादा मैच्योर और अलग अंदाज में नजर आएगा. आइए जानते हैं कि वेब सीरीज से फिल्म में तब्दील हुई मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का किरदार कैसा होगा?

मिर्जापुर मूवी में गुड्डू पंडित का क्या होगा रोल?

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी में अली फजल अपने किरदार गुड्डू पंडित को एक नए स्तर पर ले जाते नजर आएंगे. टीजर पहले ही बड़े पर्दे पर उनके बेमिसाल ऑरा की झलक दे चुका है. अब तक दर्शकों ने गुड्डू पंडित को एक मासूम इंसान से बदले की आग में जलते हुए और फिर गद्दी तक पहुंचते देखा है. इस बार उनके किरदार को एक बिल्कुल नए स्तर पर पेश किया जाएगा. उनके कैरेक्टर ट्रेट्स से लेकर उनकी पूरी पर्सनैलिटी तक, गुड्डू पंडित का कैरेक्टर आर्क फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा, जिसे देखकर दर्शकों को उनके किरदार का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी.

मिर्जापुर सीरीज से कितना होगा अलग

'मिर्जापुर' की सीरीज के सीजन 1, 2 और 3 में दर्शक गुड्डू पंडित के सबसे डार्क, गुस्सैल और बेखौफ रूप को पहले ही देख चुके हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में उनके किरदार में ऐसा क्या नया होगा जो बड़े पर्दे के अनुभव को अलग बनाए. इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो इस बार फोकस सिर्फ उनकी ताकत या हिंसक अंदाज पर नहीं, बल्कि उनके किरदार के नए आयाम और बड़े स्क्रीन के हिसाब से तैयार किए गए प्रेजेंस पर होगा. गुड्डू पंडित का यह नया रूप किस तरह दर्शकों को चौंकाता है, यह 'मिर्जापुर: द मूवी' की सबसे दिलचस्प बातों में से एक होने वाला है.

मिर्जापुर मूवी की रिलीज डेट

'मिर्जापुरः द मूवी' अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड है. गुरमीत सिंह इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Movie, Mirzapur The Movie Teaser, Ali Fazal, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com