विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

वीडियो डालकर सलमान के सपोर्ट में बोले मीका सिंह, 'अगर सलमान खान को...'

सिंगर मीका सिंह ने अभिनेता सलमान खान का पक्ष लेते हुए कहा है कि देश में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.

वीडियो डालकर सलमान के सपोर्ट में बोले मीका सिंह, 'अगर सलमान खान को...'
मीका सिंह (फाइल फोटो)
  • सलमान के सपोर्ट में मीका सिंह
  • ट्वीटर पर डाला एक वीडियो
  • 'कानून सबके लिए हो समान'
नई दिल्ली: सिंगर मीका सिंह ने अभिनेता सलमान खान का पक्ष लेते हुए कहा है कि देश में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए. सलमान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल की सजा सुनाई गई है. कई हिट गीत गा चुके मीका सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं. इसके साथ मीका ने लिखा, "मैं अपनी कानूनी प्रणाली का सम्मान करता हूं, लेकिन कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.''

मीका सिंह बोले- एक साथ मनाया जाए भारत-पाक की आजादी का जश्न, हुआ बवाल
मीका सिंह ने आगे कहा, ''अगर सलमान खान को सेलिब्रिटी होते हुए सजा सुनाई जा सकती है, तो ऐसे लोग जो एक गरीब व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं और अपने आपराधिक कृत्य का वीडियो बना रहे हैं उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए..(लेकिन) वे सुरक्षित हैं क्योंकि वे सलमान खान नहीं हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com