विज्ञापन

कभी पर्दे पर कहलाता था छोटा अमिताभ बच्चन, अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब चलाता है रेस्टोरेंट

मास्टर मयूर यानि मयूर राज वर्मा ने बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही अपनी पहचान बना ली थी. अमिताभ बच्चन से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से उन्हें कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाने का मौका मिला था.

कभी पर्दे पर कहलाता था छोटा अमिताभ बच्चन, अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब चलाता है रेस्टोरेंट
मास्टर मयूर: ‘यंग अमिताभ’ से विदेश में रेस्टोरेंट तक का सफर

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली, लेकिन बाद में अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली. कुछ ऐसी ही कहानी अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाकर रातों-रात पहचान बनाने वाले ‘मास्टर मयूर' की भी है. 70–80 के दशक में वह इतने पॉपुलर थे कि उन्हें ‘जूनियर अमिताभ बच्चन' तक कहा जाने लगा था. बड़े होने के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम जारी रखा और ‘महाभारत' में अभिमन्यु बनकर घर-घर में पहचाने गए, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक इंडस्ट्री से किनारा कर लिया? मास्टर मयूर की ये कहानी दिलचस्प है और आपको चौंका भी सकती है. आइए जानते हैं कि आज वह कहां हैं, क्या कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 53 साल पहले आई इस फिल्म ने कमाया था 400% प्रॉफिट, 1.25 करोड़ की फिल्म ने राज कपूर को कर दिया था मालामाल

जब ‘यंग अमिताभ बच्चन' बनकर छा गए मास्टर मयूर

मास्टर मयूर यानी मयूर राज वर्मा ने बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही अपनी पहचान बना ली. अमिताभ बच्चन से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से उन्हें कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाने का मौका मिला. ‘मुकद्दर का सिकंदर' से लेकर ‘लावारिस' और ‘बेमिसाल' जैसी फिल्मों में उन्होंने ‘यंग अमिताभ' यानी छोटा अमिताभ बच्चन का रोल निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा. यही वजह थी कि उन्हें इंडस्ट्री में ‘जूनियर अमिताभ बच्चन' तक कहा जाने लगा.

मां की वजह से मिला फिल्मों में मौका

मयूर की मां एक जानी-मानी पत्रकार थीं और फिल्मी दुनिया से उनका अच्छा संपर्क था. एक बातचीत के दौरान फिल्ममेकर प्रकाश मेहरा को जब अमिताभ बच्चन के बचपन के किरदार के लिए एक बच्चे की तलाश थी, तब मयूर का नाम सामने आया. उनकी तस्वीर देखते ही उन्हें फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर' में कास्ट कर लिया गया, जिसके बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा.

‘महाभारत' के अभिमन्यु बनकर घर-घर में पहचान

फिल्मों के अलावा मयूर राज वर्मा ने टीवी की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी. बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत' में अभिमन्यु का किरदार निभाकर वह देशभर में पहचाने जाने लगे. इस रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दी और उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया.

एक्टिंग छोड़ने का फैसला

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर सफलता पाने के बाद युवा मयूर को भी रोल मिलने लगे थे. हालांकि, जब उनका करियर अच्छे दौर में था, तभी उन्होंने अचानक एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया. यह खबर उस समय इंडस्ट्री के लिए भी चौंकाने वाली थी. खास बात यह है कि उनके इस फैसले के पीछे की असली वजह आज भी साफ तौर पर सामने नहीं आई है.

अब विदेश में बिजनेस

मयूर राज वर्मा विदेश में बस चुके हैं और रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े हैं. बताया जाता है कि वह अमेरिका के इंडियाना और यूके के वेल्स में भी इस काम से जुड़े रहे हैं. उनकी पत्नी एक शेफ हैं और दोनों मिलकर इस बिजनेस को संभालते हैं. मयूर की कहानी इस बात का उदाहरण है कि बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़कर भी लोग अपने लिए एक अलग राह चुन लेते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayur Raj Verma, Actor Mayur Raj Verma, Mahabharata Actor Mayur Raj Verma, Amitabh Bachchan, Muqaddar Ka Sikandar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com