कुछ फिल्में बॉलीवुड के लिए काफी ऐतिहासिक रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. फिर चाहे धुरंधर हो या फिर शाहरुख खान की फिल्म जवान. ऐसा ही ऐतिहासिक काम 53 साल पहले एक फिल्म ने किया था, जिसका रिकॉर्ड कई फिल्में नहीं तोड़ पाई थीं. दरअसल साल 1973 को हिंदी सिनेमा को एक ऐसा सितारा मिला, जिसने इंडस्ट्री में स्टार किड डेब्यू का ट्रेंड ही बदल दिया और पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. यहां तक की फिल्म से राज कपूर की किस्मत तक बदल गई थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘बॉबी' की. ‘बॉबी' के जरिए ऋषि कपूर ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था. राज कपूर के बेटे का यह डेब्यू बॉलीवुड का सबसे सफल लॉन्च माना जाता है.
ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी ने करवाई थी अमीषा पटेल के माता-पिता की शादी, जानें एक्ट्रेस के परिवार का कैसा था नेहरू परिवार से रिश्ता
पहला बड़ा स्टार किड डेब्यू
इससे पहले भी कई फिल्मी परिवारों के सदस्य इंडस्ट्री में आए थे, लेकिन ‘बॉबी' को असली मायनों में पहला ग्रैंड स्टार किड डेब्यू माना जाता है. राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर अपना डेब्यू कर चुके थे. हालांकि, राज कपूर खुद भी एक स्टार किड थे. उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को भला कौन नहीं जानता? राज कपूर के बाद उनके छोटे भाइयों शम्मी और शशि ने भी जबरदस्त डेब्यू किया. लेकिन जब वे आए, तो उनमें से किसी के पास भी उस तरह का स्टारडम नहीं था, जो एक सच्चे 'स्टार किड' के डेब्यू के समय होता है. उस वक्त वे सभी संघर्ष कर रहे थे.
Dimple kapadia
by u/Past_Ad5125 in ClassicDesiCelebs
बॉबी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
फिल्म ‘बॉबी' ने रिलीज के पहले ही दिन लगभग 11 लाख रुपए की कमाई की, जो उस समय के हिसाब से बड़ी ओपनिंग मानी जाती थी. इस फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 29 करोड़ रुपये तक पहुंचा. इस तरह ‘बॉबी' का मुनाफा करीब 400 फीसदी था. इस सफलता ने न केवल राज कपूर के आरके स्टूडियो को आर्थिक मजबूती दी, बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास भी लिखा.
रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा
ऋषि कपूर का यह डेब्यू आज भी सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाले स्टारकिड डेब्यू में गिना जाता है. उनके बाद कई स्टारकिड्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा, जिनमें सनी देओल, संजय दत्त, करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर शामिल हैं. लेकिन कोई भी ‘बॉबी' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं