विज्ञापन

'मरून कलर सड़िया' यूट्यूब पर 34 करोड़ के पार, दो साल पहले आया था आम्रपाली दुबे-निरहुआ का गाना, मिले 17 लाख लाइक्स

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का 2 साल पुराना गाना मरुन कलर सड़िया के इस गाने को लेकर दीवानगी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. अब तक इस फिल्ज को 17 लाख व्यूज और 345 मिलयन व्यूज मिल चुके हैं.

'मरून कलर सड़िया' यूट्यूब पर 34 करोड़ के पार, दो साल पहले आया था आम्रपाली दुबे-निरहुआ का गाना, मिले 17 लाख लाइक्स
मरून कलर सड़िया की यूट्यूब पर धूम, 34 करोड़ के पार व्यूज
youtube
नई दिल्ली:

Maroon Color Sadiya 345 million views on youtube: भोजपुर की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग-बॉस में अपने जलवे बिखेर रही हैं. उन्होंने बीते एपिसोड में बताया कि कैसे बिग बॉस की वजह से ही उनको फिल्मों में काम मिला. आम्रपाली दुबे ने बताया कि दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी उनको कैसे मिली. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी जो साल 2014 में रिलीज हुई और इसने रातों-रात उनको स्टार बना दिया. जिसके बाद वो टीवी सीरियल की दुनिया से फिल्मों की दुनिया मे आ गईं.

आम्रपाली और निरहुआ की हिट जोड़ी

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. उनके कई गाने भी बेहद पॉपुलर हुए, जिसमें से एक था मरून कलर सड़िया. ये भोजपुरी गाना उनकी फिल्म फसल का है, जो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ. इस गाने में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली और स्टार निरहुआ की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: 20 की हीरोइन 33 का हीरो जब मिले कश्मीर में तो इशारों इशारों में दे डाला दिल, इस 62 साल पुराने गाने को मोहम्मद रफी-आशा भोसले ने बना डाला एवरग्रीन

इस गाने में दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, उनके सिंपल अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद किया. बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए 2 साल हो गए हैं और अब तक इस गाने को यूट्यूब पर17 लाख लाइक्स और 34.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने पर लोगों ने रील्स भी मिलियन्स में बना लिए हैं. इस गाने के बोल इस प्रकार हैं-

देखऽ तानी, मीठी-मीठी मुस्की तू मार तार
टुक-टुक अइसे काहे निहार तार?
देख तानी, मीठी-मीठी मुस्की तू मार तार
टुक-टुक अइसे काहे निहार तार?
तो काथी चले तोरा मन में, साँवरिया हो?
हटे हटवले ना हटे नजरिया, हो
जान मारे, जान हो, maroon color सड़िया
मन करे, कस लिहीं भर अकवरिया, हो
जान मारे, जान हो, maroon color सड़िया

इस गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे और इसे संगीत दिया ओम झा ने. गाने को कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने गाया था. 

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Maroon Colour Sadiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com