विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

नेपाल के PM ने भगवान राम को बताया 'नेपाली', तो बॉलीवुड के गीतकार बोले- शर्मा जी जरूर वाल्मीकि के साथ खेले-कूदे होंगे, तभी...

नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के बयान पर बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर का रिएक्शन (Manoj Muntashir) आया है.

नेपाल के PM ने भगवान राम को बताया 'नेपाली', तो बॉलीवुड के गीतकार बोले- शर्मा जी जरूर वाल्मीकि के साथ खेले-कूदे होंगे, तभी...
नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री के बयान पर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने किया ट्वीट
  • नेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान
  • केपी शर्मा ओली ने बताया भगवान राम को नेपाली
  • मनोज मुंतशिर का आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अयोध्या नेपाल में है और भारत ने एक नकली अयोध्या को दुनिया के सामने रखकर अतिक्रमण किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भगवान राम नेपाली हैं, ना कि भारत के. नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में मनोज कह रहे हैं, "शर्मा जी जरूर वाल्मीकि के साथ खेले-कूदे होंगे, तभी राम के बारे में सबसे पहले की जानकारी रखते हैं."

मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir Twitter) ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा, "चलिए अच्छा है, इसी बहाने ये और इनका देश चर्चा में तो आया. राम के नाम से बहुतों का भला हुआ है, इनका भी हो गया." मनोज मुंतशिर का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अकसर समसामियक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने रखते नजर आ जाते हैं. 

गौरतलब है कि नेपाल की ओर से नया राजनीतिक नक्‍शा (Nepal's New map) जारी करने और भारत (India) के कुछ हिस्‍सों को इसमें शामिल करने को लेकर नेपाल के पीएम ओली पहले ही भारत की आलोचना के केंद्रबिंदु बने हुए हैं. भारत का साफ तौर पर मानना है कि चीन की शह पर नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के केपी शर्मा ओली इस तरह के कदम उठा रहे हैं जो कि उनके लिए 'आत्‍मघाती' साबित हो रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Muntashir, Manoj Muntashir Twitter, Lord Ram, Kp Sharma Oli, Nepal Pm Kp Sharma Oli, Manoj Muntashir Twitter Reaction On Lord Ram, Manoj Muntashir Tweet On Kp Sharma Oli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com