विज्ञापन

इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन की झोली में डाला 'रोटी कपड़ा और मकान', मुंबई छोड़ने वाले थे बिग बी

यह समय था बिग बी के करियर की शुरुआत का, जब कोई भी फिल्म हिट नहीं हो रही थी. इसके बाद एक बड़े एक्टर ने अमिताभ बच्चन की मदद की और उन्हें 'रोटी कपड़ा और मकान' दिलाया.

इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन की झोली में डाला 'रोटी कपड़ा और मकान', मुंबई छोड़ने वाले थे बिग बी
इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन की झोली में डाला 'रोटी कपड़ा और मकान'

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर हैं. उन्होंने लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में राज किया है. लेकिन हर एक्टर की तरह अमिताभ बच्चन का भी एक समय ऐसा आया जब उन्हें मुश्किल समय से जूझना पड़ा था. यह समय था बिग बी के करियर की शुरुआत का, जब कोई भी फिल्म हिट नहीं हो रही थी. इसके बाद एक बड़े एक्टर ने अमिताभ बच्चन की मदद की और उन्हें 'रोटी कपड़ा और मकान' दिलाया. उसके बाद बिग बी रुके नहीं और हिंदी सिनेमा के बड़े एक्टर लने. हम बात कर रहे हैं एक्टर मनोज कुमार की. 

ये भी पढ़ें: दीदी जीजा की खातिर धर्मेंद्र ने दांव पर लगाए 25 लाख, इस मूवी में किया काम, बन गई करियर की बेस्ट फिल्म

अमिताभ बच्चन का संघर्ष

मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन की जिंदगी में ऐसा मोड़ लाया, जिसने उन्हें 'सदी का महानायक' बनाया. दरअसल अमिताभ बच्चन शुरुआती दिनों में संघर्ष कर रहे थे. उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. काम नहीं मिल रहा था और वे बहुत परेशान थे. कहा जाता है कि उस वक्त अमिताभ ने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन मनोज कुमार ने उनका हाथ थामा. उन्होंने अमिताभ को अपनी फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' में मौका दिया. यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई. दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई.

मुंबई छोड़ने वाले थे अमिताभ बच्चन

'रोटी कपड़ा और मकान' का बजट करीब 2 करोड़ के आसपास था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में बीबीसी को बताया था, “असफलताओं से हार मान चुके अमिताभ मुंबई छोड़ने वाले थे. मैंने उन्हें रोका और 'रोटी कपड़ा और मकान' में मौका दिया. लोग अमिताभ का मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन मुझे उन पर भरोसा था कि एक दिन वे बड़ा सितारा बनेंगे.”

रोटी कपड़ा और मकान की कहानी

'रोटी कपड़ा और मकान' में मनोज कुमार ने 'भारत' का रोल किया, जबकि अमिताभ बच्चन ने उनके भाई 'विजय' का किरदार निभाया. शशि कपूर भी फिल्म में नजर आए. कहानी एक परिवार की थी, जो आर्थिक तंगी में फंस जाता है. भरत (मनोज कुमार) अपनी फैमिली के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जुटाने की कोशिश करता है. फिल्म में विलेन नेकीराम (मदन पुरी) के खिलाफ तीनों हीरो एकजुट होते हैं. ज़ीनत अमान, मौसमी चटर्जी जैसे कलाकार भी थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Kumar, Amitabh Bachchan, Roti Kapda Aur Makaan Budget, Roti Kapda Aur Makaan Box Office Collection, Roti Kapda Aur Makaan Hit Or Flop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com