विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2024

फेयरनेस क्रीम के ऐड के लिए सिलेक्ट होने के बावजूद ऐन मौके पर निकाल दी गईं मन्नारा चोपड़ा, वजह जान कहेंगे - ये क्या बात हुई ?

मन्नारा चोपड़ा ने हाल में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहली बार कब और किस प्रोजेक्ट के लिए रिजेक्ट कर दिया गा था.

फेयरनेस क्रीम के ऐड के लिए सिलेक्ट होने के बावजूद ऐन मौके पर निकाल दी गईं मन्नारा चोपड़ा, वजह जान कहेंगे -  ये क्या बात हुई ?
मन्नारा चोपड़ा ने बताया कैसे हुई थीं रिजेक्ट
नई दिल्ली:

मन्नारा चोपड़ा ने कुछ साल पहले एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल से निकाले जाने के बारे में खुलकर बात की. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शेयर किया कि उन्होंने इस ऐड के लिए तीन ऑडिशन राउंड पास किए और शूटिंग के लिए वहां पहुंची थीं लेकिन अचानक उनके माथे पर पिंपल हो गए. इसी वजह से उन्हें सेट से घर भेज दिया गया और ऐड से भी रिजेक्ट कर दिया गया. इंटरव्यू में मन्नारा ने बताया कि कैसे कई बार ऑडिशन देने के बाद उन्हें ऑफर मिला. उन्होंने कहा, "मैंने कमर्शियल के लिए ऑडिशन दिया. मैंने कई राउंड इंटरव्यू दिए और मुझे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया. मुझे दूसरे राउंड के लिए दोबारा बुलाया गया. फिर मुझे आगे शॉर्टलिस्ट किया गया. फिर उन्होंने आखिरी चीज देखने के लिए शूटिंग से एक दिन पहले मुझे फोन किया. आखिरी लड़कियां बचती हैं ना उनका सिलेक्शन करना होता है. यहां भी मैं फिर से चुन ली गई! तीन राउंड के बाद मुझे सेट पर जाना था.

'मुझे याद है मैं घर गई और रोने लगी'

मन्नारा ने आगे बताते हुए कहा, "अभी रात भर मेरे माथे पर दाने और मुंहासे हो गए. सुबह 4 बजे तक जब मैं मड आइलैंड पहुंची. मेरा माथा पिंपल्स से भरा हुआ था. उन्होंने कुछ कट लाइट करने की कोशिश की लेकिन यह काम नहीं आया. मुझे सेट से वापस भेज दिया गया. वह असल में निराश थी. वो मेरी जिंदगी का सबसे पहला रिजेक्शन था. बहुत से लोग कहते हैं कि वे फेयरनेस प्रोडक्ट्स के ऐज नहीं करना चाहते हैं लेकिन मैं इसे करना चाहती थी. मुझे याद है कि मैं घर गई थी और यह कहकर रोने लगी थी कि मुझे इन स्टूपिड पिंपल्स के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है."

मन्नारा बिग बॉस सीजन 17 में दूसरे रनर-अप के रूप में उभरीं. मुनव्वर फारुकी को रियलिटी शो के 17 वें सीजन का विजेता अनाउंस किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mannara Chopra, Mannara Chopra Age, Mannara Chopra Movies, Mannara Chopra Sisters, Mannara Chopra South Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com