विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2025

पिता की मौत के एक महीने बाद काम पर लौटीं मन्नाना चोपड़ा, वायरल हो रही ये तस्वीरें

मन्नारा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह खबर शेयर की थी.

पिता की मौत के एक महीने बाद काम पर लौटीं मन्नाना चोपड़ा, वायरल हो रही ये तस्वीरें
काम पर लौटीं मन्नारा चोपड़ा
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले महीने अपने पिता रमन राय हांडा को खोने वाली एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा काम पर और सोशल मीडिया पर लौट आई हैं. उन्होंने दुःख और शक्ति को दिखाते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया. इस क्षति से उबरते हुए मन्नारा ने मिले प्यार और सपोर्ट के लिए फैन्स को शुक्रिया कहा. साथ ही बताया कि वह फिर से पोस्ट कर रही हैं इसलिए नहीं कि वह आगे बढ़ गई हैं, बल्कि इसलिए कि यह उनकी प्रोफेश्नल लाइफ का हिस्सा है.

पिता की मौत के बाद काम पर वापसी

मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह आइवरी लहंगा पहने नजर आ रही हैं. एक इमोशनल कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब आप अपनी दुनिया खो चुके हों तो बहादुर कैसे बनें?" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए पाला - दर्द में शालीनता और उद्देश्य में शक्ति के साथ. फिर से पोस्ट कर रही हूं, इसलिए नहीं कि मैं आगे बढ़ गई हूं, बल्कि इसलिए कि यह मेरा काम है. #BackOnTheGram (sic)."

कुछ दिन पहले ही, उन्होंने एक नोट पोस्ट करके उन सभी का धन्यवाद किया था जिन्होंने इस कठिन दौर में उनका और उनके परिवार का साथ दिया. उन्होंने लिखा, "इस कठिन समय में आपने मुझे और मेरे परिवार को जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया. अब मैं दिल से कृतज्ञता के साथ काम पर वापस लौट रही हूं."

मन्नारा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह खबर शेयर की थी जिसमें लिखा था, "बेहद दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के निधन की सूचना दे रहे हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए. वह हमारे परिवार के लिए शक्ति स्तंभ थे." 

प्रियंका चोपड़ा के फूफाजी लगते थे मन्नारा के पापा

मन्नारा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने दिवंगत चाचा को श्रद्धांजलि दी. इंस्टाग्राम पर अपना दुख शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. रमन अंकल (फूफाजी) रेस्ट इन पीस. ओम शांति."

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में नजर आने के बाद पॉपुलर हुईं मन्नारा चोपड़ा आखिरी बार टीवी पर 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीज़न 2' में नजर आई थीं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'जिद' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके बाद, उन्होंने 'थिक्का', 'रोग' और 'सीता' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mannara Chopra, Mannara Chopra Father Death, Mannara Chopra Instagram, Mannara Chopra Instagram Post After Father Death, Mannara Chopra On Father Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com