विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

मंदाकिनी की बेटी हैं दिखने में मम्मी की तरह खूबसूरत, राबजे की PHOTO देख फैंस बोले- वही चेहरा

राज कपूर की1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली' मंदाकिनी राजीव कपूर के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी मासूमियत और सुंदरता के लोग कायल हो गए थे. अब उनकी बेटी बड़ी हो गई है और एकदम उनकी तरह दिखती है.

मंदाकिनी की बेटी हैं दिखने में मम्मी की तरह खूबसूरत, राबजे की PHOTO देख फैंस बोले- वही चेहरा
मंदाकिनी की बेटी हैं दिखने में मम्मी की तरह खूबसूरत और मासूम
नई दिल्ली:

राज कपूर (Raj Kapoor) की खोज मानी जाती हैं एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini). 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) में वह राजीव कपूर के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी मासूमियत और सुंदरता के लोग कायल हो गए थे. वह इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गईं. हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब 26 साल बाद मंदाकिनी ने वापसी की है और इन दिनों वह काफी चर्चा में रहती हैं.

मंदाकिनी के बच्चे अब बड़े हो गए हैं. वह म्यूजिक वीडियो में अपने बेटे के साथ आईं तो वहीं उनकी बहू बुशरा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं.  वह प्रोड्यूसर हैं और नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं. उनकी वर्क प्रोफाइल उनके इंस्टा बायो में दी गई है. साथ ही वो अपने काम से जुड़ी कई तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं. 

लेकिन आज हम बात कर रहे हैं मंदाकिनी की बेटी की. मंदाकिनी की बेटी अब बड़ी हो गई हैं और लुक में वह अपनी मम्मी पर गई हैं. उनकी बेटी का नाम  राबजे इनाया ठाकुर हैं. राबजे की फोटो देख कर कोई भी कह सकता है कि वह अपनी मम्मी की कॉपी हैं.राबजे अभी पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर अपनी मम्मी, भाभी बुशरा और भाई राबिल के साथ फोटो में नजर आती हैं

बता दें कि मंदाकिनी राम तेरी गंगा मैली के बाद ‘डांस डांस', ‘लड़ाई', ‘कहां है कानून', ‘नाग नागिन', ‘प्यार के नाम कुर्बान', ‘प्यार करके देखो' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं थीं. मंदाकिनी को आखिरी बार 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोरदार' में गोविंदा, आदित्य पांचोली और नीलम कोठारी के साथ दिखीं.

राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली' में पतली सी साड़ी पहन कर मंदाकिनी ने बवाल कर दिया था. उस दौर में यह किसी एक्ट्रेस के लिए बहुत बड़ी बात थी. 90 के दशक की इस एक्ट्रेस का नाम दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा. बाद में उन्होंने शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री का अलविदा कह दिया.

ये भी देखें :

VIDEO:  दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म प्रमोशन में बिजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandakini Comeback, Mandakini Films, Mandakini Family, Mandakini Husband, Mandakini Daughter Rabze Inaaya, Mandakini Daughter Rabze Inaaya Viral Photo Video, Rabze Innaya Thakur, Rabze Innaya Thakur Photo, Rabze Innaya Thakur Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com