विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

'मलंग' का नया सॉन्ग Humraah हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई दिशा और आदित्य की जोड़ी...देखें Video

Humraah Song Out: दिशा पटानी (Disha Patani) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की फिल्म 'मलंग (Malang)' का नया सॉन्ग 'हमराह (Humraah Teaser)' रिलीज हो गया है, इस गाने में दिशा और आदित्य रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

'मलंग' का नया सॉन्ग Humraah हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई दिशा और आदित्य की जोड़ी...देखें Video
Humraah Song Out: दिशा पटानी और आदित्य राय कपूर की फिल्म 'मलंग' का नया गाना रिलीज हो गया है
  • 'मलंग' के नया सॉन्ग का 'हमराह' हुआ रिलीज
  • रोमांटिक अंदाज में दिखे दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर
  • यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'मलंग (Malang)' का सॉन्ग 'हमराह (Humraah Song)' रिलीज हो गया है. इस गाने में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का बेफिक्रा अंदाज देखने को मिल रहा है. आदित्य और दिशा का इस गाने में रोमांटिक अंदाज तो देखने को मिल ही रहा है, साथ ही ये दोनों स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

जाह्नवी कपूर और टीवी की इच्छाधारी नागिन ने पहनीं रेड साड़ी, कौन है आपकी फेवरिट- देखें Photo

सचेत टंडन की आवाज में गाया गया 'हमराह (Humraah Song Release)' सॉन्ग कुनाल वर्मा द्वारा लिखित है. यह गाना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है, इस गाने को रिलीज के कुछ ही देर में 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए, यह एक जीवंत और रंगीन वाइब से लैस सॉन्ग है. 'हमराह' में दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और दिशा पटानी (Disha Patani) के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री की झलक ज्यादा करीब से देखने को मिल रही है.
 

धर्मेंद्र ने मां को लेकर किया ट्वीट, बोले- मुझे घर खर्च के बारे में बताती थीं लेकिन मैं...

'हमराह (Humraah Song Out)' सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. बता दें, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग (Malang)' 7 फरवरी 2020 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे मॉरीशस, गोवा और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा यह फिल्म निर्मित है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Humraah Song Release, Malang, Malang Song, Humraah Song, Humraah Song Out, Disha Patani, Aditya Roy Kapur, Video Trending On Youtube, Video Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com