विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2023

नेपाल से मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने पूछा- अर्जुन कपूर को साथ नहीं लाईं ?

मलाइका अरोड़ा इन दिनों पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा पर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नेपाल में वेकेशन एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. गुरुवार को वह नेपाल के लिए रवाना हुई.

नेपाल से मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने पूछा- अर्जुन कपूर को साथ नहीं लाईं ?
नेपाल से मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा इन दिनों पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा पर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर नेपाल में वेकेशन एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. गुरुवार को वह नेपाल के लिए रवाना हुई. उन्होंने अपनी हालिया वेकेशन से कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं. ऐसा लग रहा था कि वह वेकेशन अकेली एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने नेपाल के केटीएम शहर की यात्रा के दौरान एक सन किस्ड सेल्फी पोस्ट की. उन्होंने अपने फैंस को नेपाली थाली की फोटो भी शेयर की. उन्होंने हाथ जोड़कर नेपाल के लोगों का अभिवादन किया. उनके पोस्ट पर कई फैंस ने रिएक्शन दिया. 

मलाइका ने कई तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में उन्होंने व्हाइट टी के साथ व्हाइट ओवरसाइज्ड जैकेट और डेनिम्स पहनी है. उनके कंधे पर लाल-गुलाबी रंग का स्टोल था. उन्होंने अपने लुक को ब्लू सनग्लासेस से एक्सेसराइज किया और बालों को खुला रखा है. नेपाल में हवाईअड्डे से बाहर निकलते समय वह अपना पासपोर्ट पकड़े हुए मुस्करा रही थीं. उन्होंने नेपाल के लोगों को 'नमस्ते' किया और कैमरे के लिए पोज़ देते हुए मुस्कुराई. 

तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैलो नेपाल. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी भी शेयर की. यहां आकर बहुत खुशी हुई और इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया. उन्होंने पोस्ट पर हैशटैग के रूप में 'मूड' और 'वाइब' भी शेयर किया. 

मलाइका के नेपाल पोस्ट पर उनके एक फैन ने लिखा, "हमारे नेपाल में आपका स्वागत है. एक अन्य फैन ने पूछा, "अर्जुन को नहीं ले कर गईं. एक और फैन ने लिखा, "मलाइका मैम, गजब लग रही हैं." 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Films, Malaika Arora News In Hindi, Malaika Arora Insta Post, Malaika Arora Nepal, Malaika Arora Latest Photo, Malaika Arora Viral Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com