विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, इंटरव्यू में कही यह बात

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, इंटरव्यू में कही यह बात
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से शादी को लेकर खोला राज
  • मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा
  • अर्जुन कपूर से बीच पर शादी करना चाहती हैं एक्ट्रेस
  • अपनी फोटो और वीडियो के लिए खूब चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छा जाती है. कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी. इससे इतर हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर (No Filter)' में बताया कि वह अर्जुन कपूर के साथ कैसे शादी करना चाहती हैं. इसके अलावा मलाइका ने कहा कि अर्जुन को लगता है कि वह उनकी अच्छी फोटो नहीं क्लिक करती हैं. 

'पति पत्नी और वो' में 'मैरिटल रेप' से जुड़े डायलॉग पर भड़के लोग, यूं लगा डाली मेकर्स और स्टारकास्ट की क्लास
नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर' में अपनी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा, "हमारी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और एक व्हाइट वेडिंग सेरेमनी होगी. मुझे हमेशा से ब्राइड्समेड्स की अवधारणा काफी पसंद है. वो और कोई नहीं, बल्कि मेरी करीबी दोस्त, मेरी गर्ल गैंग होगी." ड्रीम वेडिंग के अलावा चैट शो में फोटोग्राफी स्किल के बारे में भी बात हुई, जिसपर मलाइका अरोड़ा ने कहा, "वो सोचते हैं कि मैं उनकी काफी बेकार फोटो क्लिक करती हूं. बल्कि वो मेरी अच्छी फोटो खींचते हैं और उसके मुकाबले में मेरी क्लिक की हुई फोटो वाकई में फेल होती है."

सारा अली खान और अपने ब्रेकअप की बात पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- दो रोटियां अनन्या के साथ क्या तोड़ लीं...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर के लिए अपना प्यार भी जताया था. इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की फोटो और वीडियो पर कमेंट करते हुए एक-दूसरे की सराहना भी करते हैं. इस बात का सबूत अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत के लुक पर एक्ट्रेस के कमेंट से मिलता है. इसपर मलाइका अरोड़ा ने 'उफ्फ, शानदार' कहते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

बॉलीवुड अपडेट्स के लिए देखें Video


..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arora On Her Dream Wedding With Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com