विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2022

जीनत अमान के हिट नंबर ‘आप जैसा कोई’ को मलाइका अरोड़ा ने किया रीक्रिएट, आयुष्मान खुराना के साथ खूब लगाए ठुमके

मलाइका अरोड़ा एक और ग्लैमरस डांस नंबर के साथ वापस आ गई हैं. हाल ही में वह जीनत अमान के हिट नंबर ‘आप जैसा कोई’ पर डांस करती नजर आईं. यह गाना आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म एन एक्शन हीरो का है. इसमें उनका एक कैमियो भी है.

जीनत अमान के हिट नंबर ‘आप जैसा कोई’ को मलाइका अरोड़ा ने किया रीक्रिएट, आयुष्मान खुराना के साथ खूब लगाए ठुमके
हिट नंबर 'आप जैसा कोई’ को मलाइका अरोड़ा ने किया रीक्रिएट
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक और ग्लैमरस डांस नंबर के साथ वापस आ गई हैं. हाल ही में वह जीनत अमान के हिट नंबर ‘आप जैसा कोई' पर डांस करती नजर आईं. यह गाना आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म एन एक्शन हीरो का है. इसमें उनका एक कैमियो भी है. हालांकि, गाने में 1980 की फ़िल्म कुर्बानी के ज़ीनत अमान के मूल गीत से बहुत अलग वाइब है, क्योंकि एन एक्शन हीरो के आयुष्मान का सीन इसमें दिखाया गया है. 

गाने को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है और लिरिक्स में चेंजेज किए गए हैं. जहराह एस खान और अल्तमश फरीदी ने इसे गाया है. वहीं ओरिजिनल गाने को नाज़िया हसन ने गाया था जिसके बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत बिद्दू ने दिया था. जबकि ज़ीनत को मूल गाने में एक रेड ड्रेस में देखा गया था. गाने में वह फिरोज खान के साथ एक क्लब में उन्होंने परफॉर्म किया था. वहीं मलाइका अरोड़ा ने एक छोटी झिलमिलाती ड्रेस में नजर आ रही हैं. वह वीडियो में आयुष्मान के साथ दिख रही हैं. हालांकि, यह गाना मलाइका के पहले के हिट डांस नंबर मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली या होठ रसीली जैसे हिट नहीं लग रही. 

हाल ही में तनिष्क बागची ने पहले यह कहते हुए अपना बचाव किया था कि उनके रीक्रिएटेड गानों ने ओरिजिनल के गायकों को प्रसिद्धि दिलाई है. आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora New Dance Video, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arora Photo Video, Malaika Arora News In Hindi, Malaika Arora Photo Vide, Malaika Arora Recreates Iconic Zeenat Aman Song, Zeenat Aman Song Aap Jaisa Koi, Ayushmann Khurrana Films, An Action Hero, An Action Hero Songs, An Action Hero Hit No, An Action Hero Release Date, An Action Hero Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com