विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2022

मलाइका अरोड़ा के लग्जरियस घर की फोटो देख लोगों की हो गई बोलती बंद, बोले- ये तो ड्रीम होम है

मलाइका अरोड़ा नए रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ अपने जीवन की एक झलक फैंस को दिखाएंगी. शो 5 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. शो के ऑनएयर होने से पहले मलाइका ने अपने सुपर स्टाइलिश मुंबई घर की एक झलक दिखाई है.

मलाइका अरोड़ा के लग्जरियस घर की फोटो देख लोगों की हो गई बोलती बंद, बोले- ये तो ड्रीम होम है
मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपने सुपर स्टाइलिश घर की एक झलक दिखाई
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा नए रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ अपने जीवन की एक झलक फैंस को दिखाएंगी. शो 5 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. शो के ऑनएयर होने से पहले मलाइका ने अपने सुपर स्टाइलिश मुंबई घर की एक झलक दिखाई है. डिज्नी + हॉटस्टार द्वारा खुलासा किया गया है कि मूविंग इन विद मलाइका की शूटिंग आज से शुरू हो रही है. यहां मलाइका अरोड़ा के घर से क्यूरेट की गई तस्वीरें सामने आई हैं, एंट्रेंस, उनके लिविंग रूम, बेडरूम, किचन के साथ-साथ उनकी वॉक-इन रुम की तस्वीरें शेयर की गई हैं.

इस बीच, मूविंग इन विद मलाइका 5 दिसंबर से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. 16-एपिसोड की यह सीरीज सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित होगी. मलाइका अरोड़ा छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और हैलो हैलो जैसे लोकप्रिय गानों पर अपने डांस परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं.

मलाइका अरोड़ा एक्स मॉडल और वीजे भी रह चुकी हैं. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत के सर्वश्रेष्ठ डांस शोज नच बलिए, झलक दिखला जा और ज़रा नचके दिखा को जज भी किया है. उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट और सुपरमॉडल ऑफ द ईयर जैसे शो भी जज किए हैं. इसके अलावा, मलाइका अरोड़ा एक योग स्टूडियो, एक अपैरल परिधान ब्रांड और एक फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं. दोनों का एक बेटा है. वहीं मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora  Age, Malaika Arora Arbaaz Khan, Malaika Arora Exercise, Malaika Arora Fitness Secrets, Malaika Arora Home Pics, Malaika Arora Instagram Photos, Malaika Arora Instagram Post, Malaika Arora Instagram Video, Malaika Arora News In Hindi, Malaika Arora Instagram Home Tour, Malaika Arora Home Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com