विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

जिम जाते वक्त बहुत थकी-थकी नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैन्स बोले- आज डक वॉक नहीं किया...देखें Video

जहां मलाइका अरोड़ा हर समय मीडिया को हंसते हुए और गर्मजोशी के साथ पोज देती हैं, वहीं इस वीडियो में वे काफी थकी-थकी नजर आईं.

जिम जाते वक्त बहुत थकी-थकी नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैन्स बोले- आज डक वॉक नहीं किया...देखें Video
मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और जिनके बारे में जानने को फैन्स एक्साटेड रहते हैं. मलाइका की फिटनेस के भी खूब दीवाने हैं. वे अक्सर जिम के बाहर पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट होती हैं. मलाइका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने जिम की तरफ जाते हुए दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में मलाइका अपने जिम वियर में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी टोंड और फिट बॉडी देखते ही बन रही है.

बता दें, विरल भयानी के बॉलीवुड पैप नाम के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. मलाइका वैसे तो हमेशा की तरह बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं, लेकिन इस वीडियो में वे काफी उदास नजर आ रही हैं. मलाइका ने अपने चहरे पर मास्क लगा रखा है. जहां मलाइका हर समय मीडिया को हंसते हुए और गर्मजोशी के साथ पोज देती हैं, वहीं इस वीडियो में वे काफी थकी-थकी नजर आईं. मलाइका के वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लगता है मैडम आज थक गई हैं'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आज तो सही चल रही है ये'. वहीं एक ने लिखा है, ‘आज डक वॉक नहीं किया'. कुछ लोग मलाइका को गॉर्जियस और ब्यूटीफुल भी बुला रहे हैं. गौरतलब है कि मलाइका इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है, जिसके बाद कपल अक्सर साथ-घूमते-फिरते स्पॉट होता है.

Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arora Gym Video, Malaika Arora Funny Walk Video, Malaika Arora Workout Video, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com