विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज की दीवानी हुईं लड़कियां, डांस स्टेप्स को यूं किया फॉलो- देखें Video

Malaika Arora Dance Video: मलाइका अरोड़ा के इस डांस वीडियो ने धूम मचा दी है. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज की दीवानी हुईं लड़कियां, डांस स्टेप्स को यूं किया फॉलो- देखें Video
Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो वाायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो
  • खूब देखा जा रहा है उनका डांस वीडियो
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो फिर से जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो डांस की प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) का इस वीडियो में अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. लोगों को इस वीडियो में उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अलावा इस वीडियो में और भी डांसरों को देखा जा सकता है. ये सभी डांसर्स मलाइका अरोड़ा के स्टेप्स को फॉलो कर रही हैं. वैसे भी उनका कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है.

सीढ़ियों से उतर रही थीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, तभी 'भाईजान' से हो गया सामना, फिर हुआ ऐसा- देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी खूब आ रहा है. मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और वो अपने फैन्स के लिए समय-समय पर इवेंट्स की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं. मलाइका अरोड़ा के एक्सरसाइज वीडियो भी खूब धमाल मचाते हैं. हाल ही में उनका एक जिम वीडियो खूब वायरल हुआ था.

लता मंगेशकर ने कहा था नकल करने से नहीं टिकती सफलता, अब रानू मंडल ने दिया ऐसा जवाब...

बता दें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सावर्जनिक तौर पर स्वीकार लिया है. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है. एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अगर वे दोनों शादी करते हैं तो वह इस बात को बताने में बिल्कुल नहीं कतराएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Dance Video, Malaika Arora Gym Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com