- मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
- 'छैंया छैंया' पर किया जोरदार डांस
- अर्जुन कपूर से जल्द शादी की हैं अफवाहें
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने डांस की वजह से खास पहचान रखती हैं और उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा दिया है. मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी पूरी टीम के साथ 'छैंया छैंया' पर जमकर डांस कर रही हैं. 'छैंया छैंया' मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बॉलीवुड का पहला डांस नंबर है जिसने उन्हें लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था. 'दिल से' फिल्म के इस सॉन्ग में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी नजर आए थे. मलाइका अरोड़ा ने इस सॉन्ग पर एक बार फिर जमकर मस्ती की है.
IPL 2019: KKR की धमाकेदार जीत देख शाहरुख ने कह डाली ऐसी बात, खिलाड़ी बोले- थैंक यू BOSS
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सपना चौधरी ने धमाकेदार डांस से लूट ली महफिल, Video ने मचाया तहलका
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है और लिखा हैः 'वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर 'छैंया छैंया' पर पूरी टीम के साथ मस्ती...शुक्रिया मेरी पूरी टीम.' मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबर्स के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी काफी लोकप्रिय हैं. मलाइका अरोड़ा अकसर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर योग के वीडियो डालती हैं और वे खूब वायरल भी होते हैं.
Nora Fatehi ने स्टेज पर फिर किया तूफानी डांस, कैटरीना और माधुरी दीक्षित ने बजाईं तालियां-देखें Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में हैं. अर्जुन और मलाइका को लेकर कुछ खबरें सामने आईं हैं. जिनके अनुसार यह सेलिब्रेटी कपल 19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं. इस शादी समारोह के लिए मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है. जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत करीना कपूर (kareena kapoor) जैसे सेलिब्रेटी भी शामिल होंगे. हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की और न ही इन्हें खारिज किया है. मलाइका अरोड़ा हाल ही में मालदीव से छुट्टियों से लौटी हैं और अर्जुन कपूर ने भी मालदीव से अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं