विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2021

Malaika Arora ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं मम्मी के घर, अर्जुन कपूर भी साथ आए नजर- देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की लेटेस्ट फोटो और वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

Malaika Arora ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं मम्मी के घर, अर्जुन कपूर भी साथ आए नजर- देखें Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है. दोनों बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश जोड़ियों में से एक है. आए दिन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिर से एक साथ स्पॉट हुए हैं. दरअसल, अर्जुन कपूर रविवार को मलाइका अरोड़ा संग उनके पैरेंट्स के घर पहुंचे. इसी दौरान उनकी तस्वीर ली गई. फैन्स उनकी तस्वीरों पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फोटो को वुम्पला और योगेन शाह जैसे फोटोग्राफर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा पीले रंग के बैकलेस ड्रेस में बहुत सुंदर दिख रही हैं और अर्जुन भी इस दौरान ब्लैक पैंट और ब्राउन टीशर्ट में खूब जंच रहे हैं. बताया जा रह है कि दोनों ईस्टर सेलिब्रेट करने मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स के घर पहुंचे हैं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलशन को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं. वे आये दिन अक्सर अर्जुन के साथ घूमते-फिरते स्पॉट होती हैं. मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आई थीं. शो को उन्होंने गीता कपूर और टेरेंस लेविस के साथ जज किया था. वहीं अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा अर्जुन कपूर 'एक विलेन रिटर्न' में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है. 

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora And Arjun Kapoor, Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arora And Arjun Kapoor Photo, Malaika Arora And Arjun Kapoor Pics, Malaika Arora And Arjun Kapoor Video, Ester Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com