विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2022

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के रूमर्स हुए तेज, जानें क्यों उड़ रही हैं अफवाहें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर चौंकाने वाला खबर मीडिया में आ रही है. कई मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस स्टार जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है. जानें क्या लगाए जा रहे हैं ऐसे कयास.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के रूमर्स हुए तेज, जानें क्यों उड़ रही हैं अफवाहें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर चौंकाने वाला खबर मीडिया में आ रही है. कई मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस स्टार जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि अर्जुन और मलाइका की ओर से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है. मीडिया रिपोर्टों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह दोनों का एक दूसरे से दूरी को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से दोनों नहीं मिले हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के फिनाले मे भी नजर नहीं आई थीं. 

यही नहीं, सप्ताह भर से मलाइका अरोड़ा घर से नहीं निकली हैं. यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अर्जुन कपूर रिया कपूर के घर गए थे लेकिन वह मलाइका से मिलने नहीं गए. उनका घर मलाइका के घर के करीब ही है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्टों में इन खबरों को गलत भी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ब्रेकअप जैसी कोई बात नहीं है. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मलाइका घर से बाहर नहीं निकल रही हैं. इसी वजह से वह अपने डॉगी को भी सैर पर लेकर नहीं निकली हैं. इसी वजह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि रूमर्स बिना किसी ठोस आधार पर लगाए जा रहे हैं.

फिर जब तक यह स्टार जोड़ा खुद कुछ नहीं कहता है तब तक किसी भी बात पर विश्वास करना ठीक नहीं .बता दें कि पिछले चार साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Matsya Kaand की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arjun Break Up, Break Up, Malaika Arora Instagram, Arjun Kapoor Instagram, Malaika Arora Songs, Malaika Arora Wikipedia, Arjun Kapoor Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com