- मलाइका और अरबाज ने पिछले साल नवंबर में तलाक की अर्जी दी थी
- 11 मई को इनके तलाक पर सरकारी मुहर लग गई है
- मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी
नई दिल्ली:
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 18 साल की शादी के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और 11 मई को इन दोनों के तलाक पर कानूनी मुहर लग चुकी है. लेकिन लगता है तलाक के बाद मलायका अरोड़ा को अपने नाम के पीछे 'खान' लिखा जाना बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब मलाइका के साथ ऐसा हुआ तो वह काफी नाराज हो गई और आखिरकार इवेंट के आयोजकों को उनके नाम के पीछे से 'खान' हटाना पड़ा. सालों की शादी और रिश्ते के बाद मलाइका और अरबाज ने पिछले साल अपने अलग होने के बात सबके सामने रखी और नवंबर में इस जोड़ी ने मुंबई के बांद्रा स्थित फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी. हालांकि तलाक से एक दिन पहले ही यह दोनों मुंबई में हुए पॉप स्टार जस्टिन बीबर के शो में साथ नजर आए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में मलाइका तलाक के बाद एक इवेंट में गईं. इस दौरान उनकी नेमप्लेट पर उनके नाम के साथ 'खान' जोड़ कर उनका नाम मलाइका अरोड़ा खान लिखा था. लेकिन तलाक के बाद भी अपने नाम के पीछे 'खान' सरनेम उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात अपनी शिकायत दर्ज की. मलाइका की नाराजगी समझते हुए ऑर्गनाइजरों ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और उनकी नेमप्लेट से 'खान' शब्द हटा दिया. हालांकि अभी तक मलाइका के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अभी तक अपना नाम मलाइका अरोड़ा खान ही लिख रखा है.
अपने अलग होने की घोषणा करने के बाद भी यह जोड़ी कई मौकों पर साथ नजर आ चुकी है. जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट से पहले यह दोनों मॉरिशस में अरबाज खान की बहन अर्पिता खान के बेटे आहिल के बर्थडे के लिए भी पहुंचे थे.
वहीं गोवा में अपनी बहन और मां के साथ छुट्टियां मना रही मलाइका के साथ भी अरबाज नजर आए थे. इन दोनों के इस साथ से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है. लेकिन अब यह कपल अलग हो चुका है.
खबरें हैं कि मलाइका ने अरबाज से एलिमनी के रूप में 15 करोड़ रुपये मांगा है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि इन दोनों की शादी 1998 में हुई थी और पिछले साल ही दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की याचिका दायर की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Malaika Arora Arbaaz Khan Divorce, Malaika Arbaaz Separated, Malaika Arora, Arbaaz Khan, Malaika Arbaaz Split