विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2022

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, फैन्स बोले- हमारी माधुरी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का टीवी शो सदके तुम्हारे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में आया है. इस बीच उन्होंने अपना लेटेस्ट ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है और फैन्स उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से कर रहे हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, फैन्स बोले- हमारी माधुरी
माहिरा खान ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को उनके लोकप्रिय सीरियल्स और फिल्मों के लिए पहचाना जाता है. हाल ही में उनका टीवी शो सदके तुम्हारे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आया है. इस शो को लेकर माहिरा खान काफी चर्चा में है और एक बार फिर वह इस सीरियल के साथ भारतीय दर्शकों से मुखातिब हुई हैं. लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर उन्होने अपना लेटेस्ट ग्लैमस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें ग्लैमरस अवतार में देखा जा सकता है. इस वीडियो को उनके फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है, माहिरा की तुलना फैन्स माधुरी दीक्षित के साथ कर रहे हैं. 

माहिरा खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लंबे अंतराल की बात कही है. वहीं एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हमारी माधुरी.' एक फैन ने लिखा है कि आपके जैसा कोई नहीं. किसी ने उन्हें सुपरमॉडल कहा है तो किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया है. इस तरह फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. माहिरा खान शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. 

माहिरा खान को पाकिस्तानी ड्रामा 'हमसफर' में उनके किरदार के लिए पहचाना जाता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में बतौर वीजे से की थी. माहिरा ने आतिफ असलम के साथ 'बोल (2011)' से एक्टिंग डेब्यू किया था. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2007 में अली असकरी से शादी की थी. लेकिन दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. उनका एक बेटा भी है.

इसे भी देखें : वरूण और जान्हवी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, दोनों एक साथ आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahira Khan, Mahira Khan Latest Glamorous Video, Pakistani Actress Mahira Khan, Mahira Khan Humsafar, Pakistani Drama Humsafar, Bol Movie, Mahira Khan Movies, Mahira Khan Video, Mahira Khan Films, Mahira Khan Son, Mahira Khan Instagram, Mahira Khan Movies And TV Shows, Mahira Khan And Fawad Khan Drama, Mahira Khan Age, Mahira Khan Parents, Mahira Khan Latest Photoshoot, Mahira Khan Latest Video, माहिरा खान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com