विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2022

महेश भट्ट ने लगवाई बिटिया 'Alia' के नाम की मेहंदी, विदाई से पहले यूं लगे दामाद के गले 

शादी के मौके पर महेश भट्ट की एक अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख आप भी इमोशनल हो सकते हैं.

महेश भट्ट ने लगवाई बिटिया 'Alia' के नाम की मेहंदी, विदाई से पहले यूं लगे दामाद के गले 
महेश भट्ट ने लगवाई बिटिया 'Alia'के नाम की मेहंदी
नई दिल्ली:

आलिया रणबीर की शादी के क्रेज के चलते उनकी नई और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. कभी आलिया की मेहंदी की तस्वीरें सामने आ रही हैं तो कभी आलिया की हल्दी और संगीत की तस्वीरें धूम मचा रही हैं. वहीं हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे देख आप भी इमोशनल हो सकते हैं. भई बिटिया की शादी हो और ऐसे मौके पर पिता इमोशनल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. 

शादी के मौके पर महेश भट्ट की एक अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख आप भी इमोशनल हो सकते हैं. पहली तस्वीर में आलिया रणबीर और महेश भट्ट खड़े नजर आ रहे हैं. जहां महेश अपने हाथ की मेहंदी दिखा रहे हैं. बता दें की महेश ने अपनी बेटी के नाम की मेंहदी लगवाई है. जिसे देख फैंस उनके इमोशन की तारीफ कर रहे हैं.

वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है की महेश भट्ट अपने दामाद रणबीर कपूर के गले लगते दिखाई दे रहे हैं. ये तस्वीर  जरूर आपको  इमोशनल कर सकती हैं. उनकी आंखों में आलिया की शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- ये होता ही है इमोशनल मोमेंट तो दूसरे फैन ने लिखा पिता आखिर पिता होता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Viral Photo Video, Ranbir Kapoor Mahesh Bhatt, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding, Alia Bhatt Father, Mahesh Bhatt Emotional Photo, Ranbir Kapoor Unseen Photo Viral, Alia Bhatt Vidai, Alia Bhatt Farewell, Kapoor Family, Neetu Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com