विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण का नया ट्रेलर तैयार, पूरी दुनिया के सामने आएगी श्रीराम की कहानी की एक नई झलक

रामायाण के मेकर्स ने इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग की है. इससे पहले उन्होंने जानकारी शेयर की कि वह अपनी नई पेशकश के साथ तैयार हैं. वह भारत की महागाथा को पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए एक्साइटेड हैं.

4000 करोड़ की रामायण का नया ट्रेलर तैयार, पूरी दुनिया के सामने आएगी श्रीराम की कहानी की एक नई झलक
नमित मल्होत्रा 15 अक्टूबर को ला रहे रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर
Social Media
नई दिल्ली:

इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च से पहले नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने दुनिया भर के दर्शकों तक ‘रामायण' पहुंचाने का विजन शेयर किया.  फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ने भारत की महान कहानियों में से एक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का अपना विजन साझा किया. फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर कल यानी कि 15 अक्टूबर रिलीज होगा. नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण' के इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत की अनाउंसमेंट की है. यह कैंपेन सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर शुरू किया जा रहा है, जबकि फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर कल रिलीज होगा. निर्देशक नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश के साथ एक कम्बाइन्ड सोशल मीडिया पोस्ट में नमित ने इस ग्रैंड फिल्म के पीछे की सोच और अपने विजन को शेयर किया.

उन्होंने भारत की महान कहानियों में से एक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व जताया. इस कहानी को उन लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा, जो पहली बार इस महान गाथा से परिचित होंगे. इस पोस्ट में छह तस्वीरों का एक कैरोसेल शामिल है. इसमें पहले अंग्रेजी में संदेश दिया गया है, जिसके बाद हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी यही संदेश मैसेज किया गया है. इससे अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक इस घोषणा को पहुंचाने की कोशिश की गई है.

भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक ऐसी महान गाथा को वैश्विक स्तर पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. फिल्म के निर्माता इस कालजयी कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “जब हमने ‘रामायण' बनाने की शुरुआत की थी, तब हमारा सपना हमेशा से भारत की महान कहानियों में से एक को पूरी दुनिया तक पहुंचाना था. कल, हमारा यह सपना एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा.

सोनी पिक्चर्स ‘रामायण' के इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत कर रहा है. इसके जरिए इस कालजयी कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा. इनमें ऐसे कई दर्शक भी होंगे, जो पहली बार इस महान गाथा को जानेंगे. भारत में जन्मी इस कहानी को वैश्विक स्तर पर एक भव्य सिनेमाई आयोजन के रूप में दुनिया के सामने पेश करना हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व की बात है.

हमारी सच्चाई. हमारा इतिहास.

भारत से, पूरी दुनिया तक.

जय श्री राम. 🙏”

दुनिया की सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक को बड़े पर्दे पर लाने वाली ‘रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है. ‘रामायण' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसे IMAX में भी देखा जा सकेगा. सोनी पिक्चर्स भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म का डिस्ट्रिब्यूट करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस संभालेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Trending, Entertainment, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height