Delhi: आज के समय बॉलीवुड (Bollywood) में हर राज्य का एक्टर अपना जलवा दिखा रहा है. जिसमें धर्मेंद्र से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, रेखा जैसी हस्तियों का नाम शामिल है. बॉलीवुड में ज्यादातर एक्ट्रेस साउथ की रहने वाली हैं और उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था. जिसमें श्रीदेवी का नाम मुख्य रूप से शामिल है. मध्य प्रदेश का भी बॉलीवुड से काफी पुराना संबंध है. क्योंकि मध्य प्रदेश ने बॉलीवुड को काफी ऐसी हस्तियां दी हैं, जिन्होंने आगे चलकर देश-दुनिया में अपना नाम कमाया है. काफी एक्टर्स ने मध्य प्रदेश को लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया है. आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका मध्य प्रदेश में जन्म हुआ और उन्होंने अपना बचपन मध्य प्रदेश में ही बताया.
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मध्य प्रदेश से बहुत गहरा नाता है. बता दें, सलमान खान इंदौर के रहने वाले हैं. एक्टर का जन्म इंदौर में हुआ था. इसके बाद उनकी पढ़ाई ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में हुई थी. जब भी सलमान खान को समय मिलता है वह अपने परिवार से मिलने के लिए इंदौर आते हैं. सलमान खान का पूरा परिवार अभी भी इंदौर में रहता है. सलमान खान के अलावा उनके पारिवारिक सदस्य अक्सर इंदौर आया जाया करते हैं. सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनका सपोर्टिव किरदार था. इसके बाद राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मैने प्यार किया से उनका बॉलीवुड करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया.
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन आज के समय बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने ग्वालियर से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मेहनत पर एक मुकाम हासिल किया. एक्टर कार्तिक आर्यन भी ग्वालियर की रहने वाले हैं. उन्होंने अपना पूरा बचपन ग्वालियर में बिताया और उनकी पढ़ाई भी ग्वालियर से हुई है. कार्तिक आर्यन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत लव रंजन की फिल्म लव का पंचनामा से की थी.
आशुतोष राणा
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा का भी मध्य प्रदेश से गहरा संबंध है. उनका जन्म नरसिंहपुर के एक पास के गांव में हुआ था. आशुतोष राणा आज के समय बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर हैं. जिन्होंने विलेन का किरदार निभाकर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. आशुतोष राणा को वर्सटाइल एक्टर कहा जाता है. क्योंकि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में काफी ऐसे किरदार किए, जिनका दर्शक देखना पसंद करते हैं.
रघुवीर यादव
वैसे तो रघुवीर यादव बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा हैं. लेकिन शो पंचायत ने उनको दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई. रघुवीर यादव का भी मध्य प्रदेश से गहरा नाता है. उनका जन्म जबलपुर में हुआ था और उन्होंने अपना पूरा बचपन भी जबलपुर में बिताया था. शुरुआती दौर में रघुवीर यादव ने छोटे-छोटे किरदार किए. जिसके बाद उनको बड़ी फिल्मों में बड़े किरदार ऑफर हुए.
मुकेश तिवारी
बॉलीवुड में विलेन किरदार निभाकर दर्शकों को इंप्रेस करने वाले एक्टर मुकेश तिवारी का भी मध्य प्रदेश से गहरा नाता है. मुकेश तिवारी का जन्म सागर में हुआ है और उन्होंने अपना पूरा बचपन सागर में ही बिताया. मुकेश तिवारी को ज्यादातर गोलमाल फ्रेंचाइजी को लेकर ही याद किया जाता है. इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी किरदार निभाकर सभी को शॉक्ड किया था. मुकेश तिवारी को असली पहचान फिल्म चाइना गेट से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था.
गोविंद नामदेव
गोविंद नामदेव का जन्म मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था. गोविंद नामदेव भी बॉलीवुड का वो नाम है. जिन्होंने नेगेटिव किरदार से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उनको असली पहचान फिल्म प्रेम ग्रंथ से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया. जिसके बाद गोविंद नामदेव काफी दिग्गज एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए.
ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं