विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

माधुरी दीक्षित की पति श्रीराम नेने के साथ Unseen Photos आई सामने, एक्ट्रेस की स्माइल पर फिदा हुए फैन्स

इन तस्वीरों में माधुरी को पति श्री राम नेने के साथ देखा जा सकता है. ये तस्वीरें सालों पुरानी हैं, जिसमें माधुरी काफी यंग और खूबसूरत दिख रही हैं.

माधुरी दीक्षित की पति श्रीराम नेने के साथ Unseen Photos आई सामने, एक्ट्रेस की स्माइल पर फिदा हुए फैन्स
माधुरी दीक्षित की अनसीन फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित की उम्र भले ही आज 50 पार पहुंच गई हो, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं. आज भी माधुरी दीक्षित अपनी बस एक मुस्कराहट से लाखों लोगों के दिलों को घायल कर देती हैं. माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों में जयादा एक्टिव न हों, लेकिन छोटे पर्दे पर उन्हें खूब देखा जाता है. हाल ही में माधुरी ने पति श्री राम नेने के साथ शादी की 22वीं सालगिरह मनाई थी. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने तस्वीरों का एक प्यारा सा कोलाज वीडियो बनाकर शेयर किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था.

अब एक्ट्रेस के फैन पेज से उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिस पर लोग अपना दिल हार रहे हैं. इन तस्वीरों में माधुरी को श्री राम नेने के साथ देखा जा सकता है. ये तस्वीरें सालों पुरानी हैं, जिसमें माधुरी काफी यंग और खूबसूरत दिख रही हैं. तस्वीरों में माधुरी की मुस्कराहट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच रही है. पहली फोटो में माधुरी को पति के साथ खिलखिलाकर हंसते हुए देखा जा सकता है. दूसरी फोटो में माधुरी पति का हाथ थामे नजर आ रही हैं. तीसरी फोटो में एक्ट्रेस को पति नेने के साथ कैमरे के लिए पोज करते हुए देखा जा सकता है, जबकि चौथी में दोनों की मुस्कान एक बार फिर देखते ही रही है.

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि धक-धक गर्ल ने एक बार फिर अपनी कातिलाना स्माइल से लोगों का दिल चुरा लिया है. हाल ही में माधुरी दीक्षित डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही थीं. आखिरी बार उन्हें करण जोहर की फिल्म ‘कलंक' में देखा गया था.

ये भी देखें- Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत | Kartik Aaryan | Netflix

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Photos, Madhuri Dixit Unseen Photos, Madhuri Dixit Wedding Photos, Madhuri Dixit Old Photos, Madhuri Dixit Throwback Photos, Sriram Nene, Madhuri Dixit Sriram Nene, Madhuri Dixit Young Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com