नई नवेली दुल्हनों के लिए बॉलीवुड में कई गाने बने हैं. वहीं जब पहला करवाचौथ हो तो यह गाने और भी खास हो जाते हैं, जो दिल का हाल बयां करते हैं. उन्हीं में से एक 27 साल पुराना माधुरी दीक्षित का गाना है, जिसमें चांद तारों से लेकर पति का इंतजार की बात कही गई है. इसे 90 के दशक की सुपरहिट सिंगर अलका याग्निक ने अरनी बेसुध करने वाली आवाज दी थी. आज भी यह गाना शादियों के कैसेटों से लेकर रेडियो की प्लेलिस्ट में सुनाई देता है. आइए आपको बताते हैं हम किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं.
27 साल पुराना नई दुल्हनों के लिए बना गाना
27 साल पुराने जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म आरजू का गाना साजन साजन तेरी दुल्हन है. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. जबकि अनु मलिक म्यूजिक कंपोजर थे.
गाने के बोल
चांदनी रात, तारो की बारात है
दिल की महफिल सजने में
क्या देर है, क्या देर है
धड़कने दिल की शहनाईया बन गई
अब तो साजन के आने में
क्या देर है, क्या देर है
मेरी जिंदगी मेरा प्यार याद आ रहा है
आनेवाला है जो, वो याद आ रहा है
सजन सजन तेरी दुल्हन तुझको पुकारे आजा
आकर मेरे हाथों में मेहंदी तू ही रचा जा
साजन साजन तेरी दुल्हन
तुझको पुकारे आजा
आकर मेरे हाथों में
मेहंदी तू ही रचा जा
आ जा, आ जा, आ जा
ये भी पढे़ं- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट
आरजू फिल्म के बारे में
साजन साजन तेरी दुल्हन गाना 1999 में आई रोमांटिक एक्शन फिल्म आरजू का है, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं. इसके अलावा अमरीश पुरी, परेश रावल और रीमा लागू अहम किरदार में नजर आए थे. 2002 में इसे बंगाली में ओ प्रिया तुमी कोथाय नाम से बनाया गया था. फिल्म ने 5 करोड़ के बजट में 9 करोड़ कमाई की थी.
आरजू के 8 गाने
अब तेरे दिल में तो (कुमार सानू और अलका याग्निक)
साजन साजन तेरी दुल्हन (अलका याग्निक )
मिल जाते हैं (कुमार सानू और अलका याग्निक)
मैं आ रहा हूं वापस (उदित नारायण)
रब्बा रब्बा आई लव यू (सोनू निगम)
जय माता दी (सोनू निगम)
दोस्ती करते नहीं (कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक)
तू सोनी कुड़ी (उदित नारायण और अनु मलिक)
ये भी पढ़ें- 2026 दूसरी हनुमान अंश बनीं हॉरर फिल्म, 30 से 100 पार पहुंचे सिनेमाघरों में शोज, 3 दिन में बजट रह गया पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं