विज्ञापन
This Article is From May 21, 2021

Madhuri Dixit ने किया दिवंगत सरोज खान को याद, डांस करके यूं दी गुरु को श्रद्धांजलि- देखें Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रही हैं.

Madhuri Dixit ने किया दिवंगत सरोज खान को याद, डांस करके यूं दी गुरु को श्रद्धांजलि- देखें Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डांस परफॉर्मेंस
  • माधुरी दीक्षित ने किया दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को याद
  • डांस दीवाने पर दी स्पेशल परफॉरमेंस
  • सरोज खान को अपना गुरु मानती हैं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी अदाओं और गजब के एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं. वे फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. माधुरी अपनी ग्लैमरस फोटोज के साथ ही अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वहीं इन दिनों माधुरी (Madhuri Dixit) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. कलर्स टीवी के पॉपुलर शो डांस दीवाने के इस क्लिप को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

दरअसल, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Dance) ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने प्रतियोगी पल्लवी तोल्ये और सिजा रॉय के साथ मिलकर साल 2019 में आई उनकी फिल्म कलंक के गाने 'तबाह हो गए' पर परफॉर्म किया. एक्ट्रेस ने अपनी ये डांस परफॉरमेंस सरोज खान को समर्पित की, जिन्हें वे अपना गुरु मानती हैं. बता दें कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन पिछले साल 3 जुलाई को हुआ था. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने खास दिन पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लेटेस्ट कलेक्शन पहना था. माधुरी की स्पाकर्ल शाइनी शिमरी साड़ी मेटैलिक होलोग्राम का इफेक्ट दे रही थी. इस मोनोटोन कंट्रास्ट वाली साड़ी के साथ हाफ कट ब्लाउज माधुरी के लुक को परफेक्ट बना रहे थे और हमेशा की तरह एक्ट्रेस इस आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Dance, Manish Malhotra, Choreographer Saroj Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com