विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

Madhuri Dixit का पुराना Video हुआ वायरल, शक्ति मोहन संग 'घाघरा' सॉन्ग पर यूं किया डांस

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का यह थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Madhuri Dixit का पुराना Video हुआ वायरल, शक्ति मोहन संग 'घाघरा' सॉन्ग पर यूं किया डांस
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का वायरल डांस वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं. इसी कड़ी में उनका फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 'घाघरा' (Ghagra) सॉन्ग पर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) संग डांस कर रही हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Video) का यह वीडियो 'झलक दिखला जा' डांस रियलिटी शो का है. एक्ट्रेस का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शख्स ने Sonu Sood से कहा- मेरा बर्थडे भी शाहरुख खान जैसा मनवा दो, एक्टर ने यूं दिया जवाब...देखें Tweet

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इस वीडियो में फैन्स की डिमांड पर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) संग डांस किया था. इस दौरान वहां मौजूद जजेस सहित दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं. माधुरी दीक्षित के इस पुराने वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है. फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन, फिल्म 'मेहंदी' में रानी मुखर्जी संग किया था काम

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपनी एक्टिविटी साझा करती हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं. फिल्म टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस डांस दीवाने शो भी जज कर चुकी हैं. माधुरी दीक्षित अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अकसर फैंस को भी डांस के लिए प्रेरित करती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Dance, Madhuri Dixit Dance Video, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Throwback Video, Madhuri Dixit Dance On Ghagra Song, Madhuri Dixit And Shakti Mohan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com