जुनैद खान और खुशी कपूर की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी 'लवयापा' ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है. ये तो बस शुरुआत थी, लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुए टाइटल ट्रैक ने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी. बिना देर किए, मेकर्स ने अब ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसमें भरपूर कॉमेडी, ड्रामा और ढेर सारा 'लवयापा' है. आखिरकार 'लवयापा' का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो Gen-Z के मॉडर्न लव की एक कनेक्ट करने वाली कहानी पेश करता है.
ट्रेलर की शुरुआत जुनैद खान और खुशी कपूर के एक मजेदार सीन से होती है, जिसमें एक यंग कपल की कहानी दिखाई गई है. उनकी जिंदगी तब एक-दूसरे के सामने खुल जाती है जब वे अपने मोबाइल फोन आपस में बदल लेते हैं. यहीं से असली मजा और ड्रामा शुरू होता है. जब छुपे हुए राज़ सामने आते हैं, तो ट्रेलर इस तरह से आज की जनरेशन के रिश्तों को एक नए नजरिए से दिखाता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'लवयापा' का ट्रेलर वाकई मजेदार और एंटरटेनिंग है, जो वैलेंटाइन सीजन के लिए परफेक्ट रिलीज़ होने का वादा करता है. लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है. इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है. फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी. प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है. यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है.इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं