विज्ञापन

सुनीता आहूजा के लिए रियलिटी शो में पहुंचे गोविंदा, फराह खान ने कहा- तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी

लॉकअप सीजन 2 के जजमेंट डे 2 का प्रोमो आ गया है, जिसमें गोविंदा की एंट्री होती दिख रही है. जबकि आकांक्षा को होस्ट से फटकार मिल रही है. 

सुनीता आहूजा के लिए रियलिटी शो में पहुंचे गोविंदा, फराह खान ने कहा- तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी
लॉकअप सीजन 2 का आया प्रोमो, गोविंदा की हुई एंट्री
नई दिल्ली:

सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं. जहां लॉकअप सीजन 2 में उन्होंने एंट्री करते ही पति और सुपरस्टार गोविंदा के अफेयर के बारे में बात करना शुरू कर दिया है तो वहीं अब शो के जजमेंट डे पर एक बड़ा धमाका होने वाला है. लॉकअप 2 का ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा. जहां आकांक्षा चौधरी का घर में हंगामा देखने को मिला तो वहीं हर्षद चोपड़ा का पारा बढ़ा. जबकि सुनीता आहूजा ने शो छोड़ने की ख्वाहिश रखी. इन सबके बीच अब शनिवार का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि जहां आकांक्षा चौधरी की क्लास लगती दिखाई देगी तो वहीं हीरो नं वन गोविंदा की शो में एंट्री होगी, जिसे देखने के बाद फैंस जजमेंट डे के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

गोविंदा की लॉकअप सीजन 2 में एंट्री

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में गोविंदा लॉकअप सीजन 2 में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान सुपरस्टार का वेलकम करते हैं. वहीं फराह कहती हैं, तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली. इस पर गोविंदा कहते हैं, अरे मैं लेके आया हूं गोली जेब में. मैं बोला सीने में मारना चाह रही थी. तो मार दे. इस पर सुनीता आहूजा मुस्कुराती हुईं नजर आती हैं. 

ये भी पढ़ें- कैलाश खेर ने गाया था स्टार प्लस के इस सीरियल का टाइटल ट्रैक, हर्षद चोपड़ा को बनाया स्टार, एक्ट्रेस हुई गायब

आकांक्षा चौधरी को पड़ी फटकार, राम-शिल्पा में तकरार

इसके अलावा प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख जनता जूरी का फैसला सुनाते हुए कहते हैं, आकांक्षा आप मैटरेस नीचे फेंककर, चप्पल मारोगे. ये कैसा बिहेवियर है. इस पर आकांक्षा कहती है, मैं बहुत गुस्से में थी. इस पर फराह कहती हैं, आपका गुस्सा गुस्सा. आप कौन हैं किसी का करियर खराब करने वाली. वहीं रितेश देशमुख कहते हैं, आपको अपने रिएक्शन के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी. वहीं शिल्पा शिंदे और राम कपूर के बीच भी बहस छिड़ती हुई नजर आएगी. 

सुनीता आहूजा ने किया था कमेंट 

सुनीता आहूजा के शो में आने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, खासकर अपनी जीवन को लेकर दिए गए बयानों के कारण.  शो में सुनीता ने कहा था, ''अगर ऐसा हुआ भी है तो अब क्या कर सकते हैं… शुरू से ही ऐसा चलता आ रहा है. वह एक बड़े स्टार हैं, इसलिए आप कुछ कह भी नहीं सकते. इस उम्र में अगर मैं इन बातों के बारे में सोचूंगी तो मेरा शुगर और बढ़ जाएगा. जैसे चल रहा है, वैसे ही चलने दो.'' जब एक अन्य कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या वह अब भी दुखी होती हैं, तो सुनीता ने कहा, ''अब सब ठीक है, मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं.'' जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि गोविंदा अब भी उन्हें धोखा दे रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ''क्या आप किसी को रोक सकते हैं? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रह सकती हूं? सामने वाला भी तो परेशान हो जाएगा. मैं अब इन बातों के बारे में सोचती ही नहीं हूं.'' 

बहू कश्मीरा शाह ने किया सपोर्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट में कश्मीरा शाह ने लिखा, ''मजबूत रहो मामी. आप अकेले नहीं हो. हम सब आपके साथ हैं. किसी को भी आप खुद को कमजोर करने मत दो. आप असली हो, खुद पर भरोसा रखो और जो आपको परेशान कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दो. आपकी 'डिविल्स एंजेल' आपके साथ है और मैं वादा करती हूं कि कोई भी आपको नीचे नहीं गिरा पाएगा या रुला नहीं पाएगा. मुझे पता है आप जवाब दे सकती हो, लेकिन आप चुप हो, क्योंकि आप बस घर वापस जाना चाहती हो. लेकिन मैं कहती हूं कि वहीं डटी रहो और उन्हें जवाब दो जो आपको परेशान कर रहे हैं. मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी.''

ये भी पढ़ें- झमाझम बारिश में रेडियो पर जरुर बजता था ये गाना, ऋषि कपूर को मिली थी रिश्वत, आपकी मॉनसून प्लेलिस्ट में होगा शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lock Upp 2, Govinda, Shilpa Shinde, Ram Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com